
करण सिंह ग्रोवर उर्फ केएसजी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट सेलेब्स में से एक हैं। अक्सर लोग उनके मस्कुलर बॉडी पर फिदा रहते हैं। हालांकि ऐसी बॉडी बनाए रखना किसी के लिए आसान काम नहीं है, लेकिन बढ़ती हुई उम्र के साथ करण इसे बखूबी मेंटेन रखते हैं। करण अपनी उम्र के 30 के दशक के अंत में है लेकिन वो हमेशा वैसे ही दिखते हैं, जब उन्होंने अपने एक्टिंग के करियर की शरुआत की थी। उनके चेहरे की जॉ लाइन, मांसल बाहें और सिक्स-पैक जैसे एब्स पाना कई युवकों का सपना है। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी उनके इस मस्कल्ड चित्रों से भरी हुई है। उनके 38 वें जन्मदिन के मौके पर, आज हम आपके लिए उनके कुछ फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स लेकर आए हैं।
करण सिंह ग्रोवर फिटनेस रूटीन
वह जिस फिटनेस रूटीन का अनुसरण करता है वह है- 'फ्रेंड्स विथ कैओस'। केएसजी का मानना है कि किसी के भी जीवन में मन की शांति का अत्यधिक महत्व होता है और जब आप बहुत सारे दोस्त बनाना सीखते हैं, तो आपका मन एक तरह से खुश और शांत रहता है। वहीं उनके जिन वर्कआउट की बात करें, तो उनका वर्कआउट शासन 30-40 मिनट के लिए होता है, जिसकी शुरुआत एक विशिष्ट बॉडी वार्म-अप के साथ होता है। इसके बाद वो पूर्ण-शरीर वार्म-अप के साथ एक्सरसाइज शुरू करते हैं। इसके अलावा वो अपने शरीर के हर अंग को धीरे-धीरे फैलाने की कोशिश करते हैं। इस तरह वो कई प्रकार के स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वो दिन का एक भाग उन एक्सरसाइज के लिए भी रखते हैं, जो उनके मसल्स बिल्डिंग पर ध्यान केंद्रित करता है।
इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर की तरह अपने वर्कआउट को बनाएं एक क्रिएटिव चैलेंज, जानें 'बॉल माउंटेन क्लाइंबिंग' करने के फायदे
आइडो पोर्टल मेथड (Ido Portal Method)
करन अधिक बदलावों को शामिल करने और शरीर को विकसित करने के लिए अपनी व्यायाम दिनचर्या को बदलाव करते रहते हैं। वर्तमान में, वह 'मूवमेंट कल्चर' का अनुसरण कर रहा है, जिसे प्रसिद्ध इजराइली ट्रेनर बर्ड पोर्टल द्वारा विकसित किया गया है। यह प्रशिक्षण पद्धति मुख्य शक्ति के निर्माण पर केंद्रित है। एक ऑनलाइन पोर्टल को दिए एक साक्षात्कार में, करण सिंह ग्रोवर ने कहा, "यह वर्क आउट प्रशिक्षण, मुझे अपनी मुख्य शक्ति बनाने में मदद करता है। फिट रहने की मेरी कोई खास वर्कआउट शामिल नहीं है और नहीं कोई ग्रुमिंग टिप्स। वो कड़ी मेहनत करते हैं पर अपने एक्सरसाइज और वर्कआउट को चुनते वक्त थोड़ा से क्रिएटिव रहने की भी कोशिश करते हैं।
व्यायाम का पसंदीदा रूप योग है
अपने जिम और व्यायाम के अलावा, करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए योग करना नहीं भूलते हैं। सुबह के समय वह सबसे पहले योग का अभ्यास करते हैं। वो बताते हैं कि आंतरिक शक्ति और शांति के लिए वह वर्षों से इसका अनुसरण कर रहे हैं। वर्कआउट करने के लिए दिन के सबसे अच्छे समय के बारे में बात करते हुए, करण का मानना है कि कोई भी समय सबसे अच्छा होता है, लेकिन दिन की शुरुआत कसरत से करने से आप बाकी दिनों के लिए ऊर्जावान रहते हैं। इसलिए, सुबह की कसरत को प्राथमिकता दी जाती है बाकी एक व्यक्ति के साथ और उसके रूटीन के साथ ये बदलती रहती है।
इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की फिटनेस का राज है ये एक्सरसाइज, यास्मीन कराचीवाला ने शेयर किया वीडियो
करण सिंह ग्रोवर डाइट
करण सिंह ग्रोवर के डाइट रूटीन की बात करें, तो वो नाश्ता में जूस जिसमें गाजर, सेब, चुकंदर, पालक, समुद्री शैवाल और सेब साइडर सिरका आदि लेना पसंद करते हैं। इसके साथ ही, वह नाश्ते के लिए कुछ मौसमी फलों को भी लेना नहीं भूलते। दोपहर का भोजन और रात का खाना- चिकन, अंडे और जई, सब्जियां, दाल और वर्कआउट के बाद का भोजन- प्रोटीन शेक (20 ग्राम प्रोटीन) लेना पसंद करते हैं। वहीं अपने फिटनेस मोटिवेशन को लेकर वो कहते हैं कि
- -बस अपने शरीर, मन और आत्मा को सुनो और उसका पालन करो।
- -एक अच्छा शरीर पाने के लिए, आहार, कसरत और नींद के बीच संतुलन बनाए रखें।
- -परिणामों में सुधार करने और ऊब से बचने के लिए अपनी कसरत में विविधताएं जोड़ें।
- -अपने शरीर के अनुसार अपने वर्कआउट प्लान को चाक-चौबंद करें।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi