बालों पर लगाएं ये 3 तरह के हेयर मास्क, घर पर ही स्ट्रेट और सॉफ्ट हो जाएंगे बाल

Hair Masks To Get Straight Hair At Home Naturally: घर पर बालों को स्ट्रेट करने के लिए ये हेयर मास्क बनाकर लगाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर लगाएं ये 3 तरह के हेयर मास्क, घर पर ही स्ट्रेट और सॉफ्ट हो जाएंगे बाल


Hair Masks To Get Straight Hair At Home Naturally: बालों का स्टाइल चेंज करने से पूरे लुक में बदलाव आता है। आज के समय में स्ट्रेट बालों के प्रति महिलाएं का आकर्षण काफी बढ़ा है। महिलाएं पार्लर में जाकर बालों को स्ट्रेट करवाती हैं। लेकिन पार्लर में जाकर बालों को स्ट्रेट करवाना थोड़ा महंगा होने के साथ इसमें काफी समय भी काफी लगता है। ऐसे में अगर आप भी बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं, तो घर पर ही कुछ हेयर मास्क को लगाया जा सकता हैं। ये हेयर मास्क नेचुरल होने के साथ बालों को पोषण भी देता है। इन मास्क को लगाने से बालों को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं ये मास्क बालों में शाइन बढ़ाने के साथ इन्हें मुलायम भी बनाता हैं। पार्टी में जाने से पहले ये मास्क लगाने से बाल लंबे समय तक सीधे रहेंगे और इनका लुक भी अच्छा लगेगा। आइए जानते हैं घर बालों को स्ट्रेट करने के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं।

1. अंडे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

सामग्री

1- अंडा

2 चम्मच- ऑलिव ऑयल

अंडे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने का तरीका

अंडे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। ये हेयर मास्क प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होने के साथ बालों को मॉइस्चराइज रखता है और बालों को नेचुरल सीधा करता है।

hair mask

2. केला और दही का हेयर मास्क

सामग्री

1 पका- केला

1 चम्मच- दही

1 चम्मच- ऑलिव ऑयल

1 चम्मच- शहद

केला और दही का हेयर मास्क बनाने का तरीका

केला और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों पर अच्छी तरह 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू करके वॉश करें। ये हेयर मास्क बालों को नेचुरल शाइन देने के साथ उन्हें मजबूत और सीधा करता है।

इसे भी पढ़ें- बालों को मजबूत और लंबे बनाने के लिए लगाएं तिल के बीजों का ये 3 हेयर पैक, बढ़ेगी बालों में चमक

3. केला और पपीता का हेयर मास्क

सामग्री

1 पका- केला

3 चम्मच- पपीता मैश किया हुआ

केला और पपीता का हेयर मास्क बनाने का तरीका

केला और पपीता का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू करके वॉश करें। ये मास्क बालों को मुलायम, हाइड्रेट और सीधा रखने में मदद करता हैं।

बालों को सीधा करने के लिए ये हेयर मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, इनको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

बालों की शाइन और सॉफ्टनेस बढ़ाने के लिए शिल्पा लगाती हैं चावल का पानी, स्कैल्प हेल्थ भी रहती है बेहतर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version