Habits To Make You Look Younger: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ एंजिंग के लक्षण और शरीर में कमजोरी का सामना कर रहे हैं? तो आपको बता दें कि आप अकेले नहीं हैं, जो इस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बढ़ती उम्र के साथ इस तरह की समस्याएं होना बहुत आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप अपने दैनिक जीवन कुछ स्वस्थ आदतों को शामिल कर लें, तो इससे आपको जवां और शारीरिक रूप से मजबूत बनने में बहुत मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! डायटीशन मनप्रीत कालरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जीवनशैली से जुड़ी 10 अच्छी आदतें शेयर की हैं, जिन्हें अगर आप रूटीन में शामिल कर लें, तो बढ़ती उम्र के साथ भी सेहतमंद और जवां रह सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
बढ़ती उम्र के साथ जवां और शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए 5 अच्छी आदतें- Habits That Can Help You Get Younger And Stronger With Age In Hindi
1. सुबह-सुबह प्रकृति की सैर पर निकलें। कोशिश करें कि अपने दिन की शुरुआत 5-7 मिनट प्रकृति में पैदल चलने के साथ करें।
2. अपने आहार में घी शामिल करें क्योंकि इसमें स्वस्थ वसा होती है। शरीर को पोषण प्रदान करता है और मजबूत बनाता है।
3. मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन खाएं।
4. नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाएं। जब भी आप सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलें, तो सनसक्रीन जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: आपकी ये आदतें सेक्स लाइफ को पहुंचा सकती हैं नुकसान, आज से ही छोड़ें इन्हें
5. बालों को पोषण देने के लिए अपने सिर में तेल लगाएं। ऐसा सप्ताह में एक बार जरूर करें, इससे बालों का झड़ना रोकने में मदद मिलती है।
View this post on Instagram
6. त्वचा के स्वास्थ्य के लिए कोलेजन सप्लीमेंट्स लें। ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करें, जो त्वचा में कोलेजन प्रोटीन बढ़ाने में मदद करते हैं और त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
7. आंत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए चिया और अलसी के बीज लें। दोनों का एक-एक चम्मच जरूर सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाती हैं ये 7 अच्छी आदतें, लाइफस्टाइल में जरूर करें शामिल
8. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नींबू या आंवले का रस लें। दिन में एक बार नींबू या आंवला के जूस का सेवन जरूर करें। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
9. कैफीन से बचें। चाय-कॉफी का सेवन करने से बचें। इसकी बजाए हर्बल चाय का विकल्प चुनें। इससे हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
10. 30-35 मिनट से ज्यादा न बैठें। इसके अलावा, बहुत देर तक एक ही तरह की पोजीशन में बैठने के बाद स्ट्रेचिंग जरूर करें।
All Image Source: Freepik