आहार की गलत आदतों का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। डाइट में अनहेल्दी फूड शामिल करने से मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। इसकी वजह से पाचन क्रिया बाधित होती है। लंबे समय तक बाहर का जंक फूड खाने से लोगों को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। कब्ज की वजह से आंतों से संबंधित कई रोग हो सकते है। कब्ज के कारण लोगों को बवासीर तक की समस्या हो सकती है। लेकिन, इससे बचने के लिए आप कई घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। कब्ज को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। डायटीशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार गोंद कतीरा से आप कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
कब्ज होने के कारण
कब्ज होने व्यक्ति को मल त्याग करते समय परेशानी होती है। यह कई कारण से हो सकती है, जिसमें आहार फाइबर की कमी, पर्याप्त पानी न पीना, शारीरिक कार्य कम करना, कुछ दवाएं और अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं। इस दौरान व्यक्ति को पेट में गैस, अपच, सीने में जलन, खट्टी डकार आना, पेट में दर्द व सूजन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज से इस समस्या से बचा जा सकता है।
कब्ज में गोंद कतीरा खाने के फायदे - Benefits of Gond Katira In Constipation In Hindi
नेचुरल लेक्सेटिव
गोंद कतीरा नेचुरल लेक्सेटिव के रूप में कार्य करता है, मल को नरम करने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह पानी को अवशोषित करता है और फूल जाता है। इस जेल जैसे पदार्थ से मल एक साथ जुड़कर आंतों से आसानी से बाहर आ जाता है।
इसे भी पढ़ें : हार्निया रोगी अपनाएं ये 5 उपाय, धीरे-धीरे कम होने लगेंगे लक्षण
डिटॉक्सिफिकेशन
गोंद कतीरा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में सहायता करके, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। नियमित मल त्याग से शरीर में हानिकारक पदार्थों के निर्माण को रोकने में मदद मिलती है।
पाचन तंत्र को करें बेहतर
गोंद कतीरा का पाचन तंत्र को बहेतर करता है। इसके अलावा, आंतों की परत में सूजन और जलन को कम करने में मदद कर सकता है। पाचन क्रिया बेहतर होने से खाना आसानी से पचता है और आंतों से घूमकर आसानी से बाहर आ जाता है।
फाइबर की मात्रा
इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जो आंतों में चिपके मल को बाहर करने में मदद करता है। इससे पुरानी कब्ज को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : पेट में बढ़ गई है गर्मी, तो इसे शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके
कब्ज दूर करने के लिए गोंद कतीरे का उपयोग कैसे करें | How To Use Gond Katira To Reduce Constipation In Hindi
- गोंद कतीरा की एक चम्मच को रात भर पानी में भिगो दें।
- अगली सुबह, गोंद कतीरा फूल कर जेल जैसे पदार्थ में बदल जाएंगे।
- जेल को एक गिलास पानी या फलों के रस में मिलाएं।
- इसका सेवन सुबह के समय खाली पेट करें।
- गोंद कतीरा की मात्रा धीरे-धीरे अपने शरीर की क्षमता के अनुसार बढ़ाएं।
अगर किसी तरह की दवाओं का सेवन का कर रहें हैं तो गोंद कतीरा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। यदि आपको गोंद कतीरा लेते समय उल्टी या अन्य समस्या हो रही है, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर देंं।