गर्मियों में गिलोय का सेवन बढ़ा सकता है शरीर की ये 3 परेशानियां, जानें शरीर को होने वाले फायदे और नुकसान

गिलोय कई पोषक तत्वों से भरी एक हेल्दी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं  में किया जाता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में गिलोय का सेवन बढ़ा सकता है शरीर की ये 3 परेशानियां, जानें शरीर को होने वाले फायदे और नुकसान


गिलोय कई पोषक तत्वों से भरी एक हेल्दी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं  में किया जाता है। गिलोय में मौजूद गिलोइन नाम का ग्लूकोसाइड, टीनोस्पोरिन, पामेरिन और टीनोस्पोरिक एसिड जैसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर से कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं गिलोय में आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते है। लेकिन जब आप कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पहले ही जूझ रहे हों तो आपको गिलोय के सेवन में सावधानी बरतनी शुरू कर देनी चाहिए। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि जब आपके शरीर में ये परेशानियां हो तो आपको गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन खून की कमी वाले लोगों के लिए अमृत से कम नहीं है गिलोय। तो आइए जानते हैं गिलोय का सेवन करना चाहिए और किन्हें नहीं।    

giloy

गर्मियों में गिलोय के नुकसान (Disadvantages of giloy)

कब्ज की समस्या (Giloy causes constipation)

गिलोय को पाचन से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार में फायदेमंद माना जाता है हालांकि गर्मियों में ये पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं को बढ़ा सकता है। गर्मियों में गिलोय के सेवन से आपको कब्ज (Giloy increases constipation) जैसी परेशानी हो सकती है।  कुछ स्थितियों में गिलोय का सेवन आपको पेट में जलन जैसा अनुभव भी प्रदान कर सकता है। इसलिए इस समस्या के परिणामस्वरूप आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। इसके अलावा गिलोय के सेवन से अपच की समस्या में इजाफा हो सकता है और नतीजन पेट में दर्द और मरोड़ की परेशानी भी हो सकती है। 

ब्लड शुगर लेवल होता है प्रभावित (Giloy effects Blood sugar level)

गिलोय का सेवन ब्लड शुगर से ग्रस्त लोगों के लिए नुकसानदाह होता है क्योंकि ये इस समस्या को बढ़ा सकता है। ब्लड शुगर से जूझ रहे लोगों को गिलोय के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए। गिलोय आपके ब्लड शुगर लेवल को और भी ज्यादा प्रभावित कर सकता है। दरअसल होता यूं है कि गिलोय ब्लड शुगर लेवल को काफी कम कर देता है, जिसके कारण आपको लो ब्लड शुगर लेवल से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए आपको डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही गिलोय का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः अरहर, मूंग, मसूर या उड़द कौन सी दाल है आपके लिए सबसे ज्यादा हेल्दी, जानें किसे खाने से मिलता है ज्यादा फायदा

प्रेग्नेंसी में गिलोय का सेवन हानिकारक (giloy side effects in pregnancy)

गिलोय का सेवन प्रेग्नेंसी या फिर स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दौरान गिलोय के सेवन से शरीर पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है। प्रेग्नेंसी में सर्जरी हुई हो या फिर सर्जरी करवानी हो तो गिलोय के इस्तेमाल से बचें। दरअसल गिलोय के सेवन से ब्‍लड शुगर प्रभावित होता है और सर्जरी के घाव सूखने में बहुत ज्यादा दिक्कत आती है।  गर्भावस्था के दौरान गिलोय के सेवन से सर्जरी की जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा आपको सर्जरी से पहले और बाद के कुछ समय में गिलोय के सेवन से बचना चाहिए। 

giloy benefits

गिलोय के स्वास्थ्य लाभ (Health benefits of giloy)

एनीमिया या खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए गिलोय का सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। गिलोय के पत्तों से बना जूस शरीर में खून की कमी जैसी गंभीर समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। गिलोय के जूस में आधा चम्मच घी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी शरीर में खून की कमी दूर होती है। 

इसे भी पढ़ेंः रोजाना दाल खाने के 20 अद्भुत फायदे- प्रोटीन का पावर हाउस कही जाती हैं ये 5 दालें, शरीर को मिलते हैं कई लाभ

पीलिया जैसी बीमारी में गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है। इस स्थिति से निपटने के लिए गिलोय की पत्तियों को सूखा लें और उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण के सेवन से से आपको पीलिया दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप गिलोय की दो-तीन पत्त‍ियों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा कर लें और उसके पीएं। और तो और आप गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर इसका पेस्ट बना लें और आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना खाएं। ऐसा करने से आप पीलिया से जल्दी ठीक हो सकते हैं।

हाथ-पैरों में झनझनाहट या जलन की समस्या में गिलोय का जूस आपको राहत प्रदान कर सकता है। अगर आपकी हथेलियां बहुत ज्यादा गर्म रहती हैं, तो गिलोय का रस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गिलोय की पत्त‍ियों को पीस लें और इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप अपने तलवों और हथेलियों पर लगाएं और आधा घंटा यूं ही छोड़ दें। गिलोय की पत्त‍ियों का काढ़ा भी आपको हाथ-पैरों में झनझनाहट की समस्या से आराम दिला सकता है।  

Read More Article On Healthy Diet In Hindi 

Read Next

Thyme Tea: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर कैंसर से बचाने तक जानें अजवाइन के फूलों की चाय पीने के 5 फायदे

Disclaimer