Giloy Benefits for Male: पुरुष जरूर करें गिलोय का सेवन, मिलेंगे ये 4 फायदे

Giloy Benefits for Male: पुरुषों के लिए गिलोय का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। गिलोय कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Giloy Benefits for Male: पुरुष जरूर करें गिलोय का सेवन, मिलेंगे ये 4 फायदे

Giloy Benefits for Male in Hindi: सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी कुछ निजी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शीघ्रपतन, स्पर्म काउंट में कमी और इन्फर्टिलिटी पुरुषों में देखी जानी वाली आम समस्याएं हैं। इनके बारे में अधिकतर पुरुष डॉक्टर से बात करने में हिचकिचाते और शर्माते हैं। वहीं कुछ पुरुष बिना डॉक्टर की सलाह के ही सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी अपने पौरुष स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो गिलोय इसके लिए बेस्ट हो सकती है। गिलोय पुरुषों से जुड़ी अधिकतर समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। 

पुरुषों के लिए गिलोय के फायदे-Giloy Benefits for Male in Hindi

गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह सभी उम्र और लिंग के लोगों के लिए फायदेमंद होती है। पुरुषों की निजी समस्याओं को भी गिलोय के सेवन से ठीक किया जा सकता है। गिलोय में एंटीटॉक्सिक, एंटीपायरेटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीगाउट और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण पाए जाते हैं। गिलोय पुरुषों के हार्मोन, बल और स्टेमिना में सुधार कर सकती है।

1. हार्मोन को उत्तेजित करना

गिलोय एक नैचुरल ऐफ्रडिजीऐक जड़ी बूटी है। यह पुरुषों के तनाव को कम करने में मदद करती है। साथ ही कामेच्छा बढ़ाने के लिए हार्मोन को उत्तेजित करती है।

इसे भी पढ़ें- गिलोय के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान 

2. बल में सुधार

गिलोय पुरुषों के बल, ऊर्जा और सहनशक्ति में सुधार करने में मदद करती है। दरअसल, गिलोय में पावरफुल एंटीडिप्रेसेंट गुण पाया जाता है, जो मन को शांत करता है। यह तनाव, गुस्सा या चिड़चिड़ेपन को कम करने में मदद करता है। 

giloy benefits for male

3. स्पर्म काउंट बढ़ाए 

स्पर्म काउंट में कमी, इन्फर्टिलिटी का मुख्य कारण होता है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। रिसर्च के अनुसार गिलोय स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार करती है। साथ ही यह शुक्राणुओं की गतिशीलता को भी बढ़ाती है। 

इसे भी पढ़ें- स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

4. फर्टिलिटी बढ़ाए-Giloy for Male Fertility

आजकल पुरुषों में इन्फर्टिलिटी की समस्या भी अधिक देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो गिलोय का सेवन (Giloy ke Fayde) करना शुरू कर सकते हैं। इससे आपकी समस्याएं दूर होंगी और फर्टिलिटी बढ़ेगी।

गिलोय (Giloy benefits for Male) पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बढ़ाती है, शुक्राणुओं की गुणवत्ता में भी सुधार करती है। गिलोय पुरुष सेक्स हार्मोन (Male Sex Hormone) टेस्टोस्टेरोन के लेवल को भी बढ़ाने में मदद करती है। गिलोय के सेवन से पुरुषों की बल और ऊर्जा में भी सुधार होता है।  

गिलोय कैसे खाएं?-How to Eat Giloy in Hindi

  • पुरुष सोने से पहले 1-2 चम्मच गिलोय का पाउडर ले सकते हैं।
  • पुरुष गिलोय को काढ़ा (Giloy Kadha) के रूप में भी ले सकते हैं।
  • इसके अलावा गिलोय के पत्तों का जूस (Giloy Juice Benefits for Male) भी पिया जा सकता है।
  • डॉक्टर की सलाह पर गिलोय की गोलियां भी ली जा सकती है।

आप भी अपने पौरुष स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गिलोय का नियमित रूप से सेवन करना शुरू कर सकते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय से इन समस्याओं से परेशान हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना ही सही विकल्प होता है।

Read Next

दालचीनी का ज्यादा सेवन करने से हो सकती हैं कई गंभीर समस्याएं

Disclaimer