Ghee Roti Khane Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में लोग खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। घर से बाहर ठंडी हवा में जाने से उन्हें संक्रमण या बुखार जकड़ लेता है। इन मौसमी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए घी वाली रोटी का सेवन कर सकते हैं। पुराने जमाने में दादी-नानी बच्चों को टिफिन में घी वाली रोटी दिया करती थीं। घी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। सर्दियों में संक्रमण से बचना है, तो घी वाली रोटी खा सकते हैं। घी की रोटी खाने से ड्राई त्वचा की समस्या भी दूर होगी। इसका सेवन करने से त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। आगे जानते हैं सर्दियों में घी वाली रोटी खाने से 5 बेहतरीन फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. सर्दियों में शरीर गरम रहेगा
आयुर्वेद के मुताबिक, सर्दियों में घी का सेवन करने से शरीर गरम रहता है। घी का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। घी का सेवन करेंगे, तो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी। घी का स्मोक पॉइंट हाई होता है जिसे सर्दियों में खाने पकाने के लिए सही माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- देसी घी के साथ मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, शरीर को मिलेंगे कई अनोखे फायदे
2. शरीर में ऊर्जा बढ़ेगी
घी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। घी में ग्लूटेन और फाइबर मौजूद होता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है। घी में सैचुरेटेड फैट की भरपूर मात्रा होती है। इससे दिमाग, हड्डी और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
3. घी वाली रोटी खाने से इम्यूनिटी बढ़ेगी
घी वाली रोटी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दियों के दिनों में शरीर संक्रमण और बीमारियों का शिकार हो जाता है। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए घी, टी लिम्फोसाइट्स बनाता है। इसमें ब्यूटिरिक एसिड भी मौजूद होता है। सर्दियों में घी वाली रोटी खाएंगे तो त्वचा और सेहत दोनों बेहतर बनेंगे।
4. पाचन तंत्र के लिए अच्छी है घी रोटी
घी वाली रोटी का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। घी की मदद से पेट के एसिड्स को रिलीज करने में मदद मिलती है। घी वाली रोटी को पचाना आसान भी होता है। घी लगाने से रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। घी एक महत्वपूर्ण फैटी एसिड है। इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन डी, विटामिन ए और ई की पूर्ति होती है। घी का सेवन करने से स्वाद के साथ-साथ सेहत भी बढ़ती है।
5. घी की रोटी खाने से वजन घटता है
वजन घटाने के लिए सर्दियों का मौसम चुन सकते हैं। इस दौरान गरम-गरम घी वाली रोटी खाएं। घी में फैट सॉल्यूबल विटामिन्स मौजूद होते हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। घी का सेवन करने से हार्मोन्स का असंतुलन ठीक होता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल स्तर भी नियंत्रण में रहता है। घी का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और व्यक्ति बिंज ईटिंग से बच जाता है।
घी की रोटी में मौजूद कैलोरीज- Ghee Roti Calories
रोटी में करीब 200 कैलोरीज होती हैं। घी की रोटी में करीब 6 प्रतिशत प्रोटीन होता है। रोटी में केवल 1 टीस्पून घी डालकर ही खाना चाहिए। 1 टीस्पून घी में करीब 37 कैलोरीज होती हैं। घी वाली रोटी खाने से सेहत को कई फायदे मिलेंगे लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। एक दिन में 2 घी वाली रोटी से ज्यादा न खाएं।
Ghee Roti Benefits: सर्दियों में घी वाली रोटी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती। वजन कंट्रोल में रहता है, शरीर की ऊर्जा बढ़ती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version