बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपने रिश्ते और पेरेंटिग के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में अपनी और अपने बच्चों की डाइट के बारे में खुलकर बात की है। इस पॉडकास्ट के दौरान जेनेलिया ने अपने बच्चों की डाइट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद से वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जेनेलिया ने बताया कि वे अपने बच्चों की डाइट में घी बिल्कुल भी शामिल नहीं करती हैं, जिसके बाद से लोग काफी हैरान हो गए। इतना ही नहीं बच्चों को घी न देने के पीछे का कारण जानकर लोग अपने बच्चों की सेहत को लेकर भी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं आखिर जेनेलिया अपने बच्चों को घी क्यों नहीं देती हैं?
बच्चों की डाइट को लेकर सतर्क
जेनेलिया ने पॉडकास्ट में बताया कि उनके परिवार में कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा इतिहास रहा है और कई लोग इससे जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं और इसलिए उन्होंने अपने और अपने बच्चों की डाइट को लेकर ज्यादा सतर्क रहने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि घी कभी उनके खाने का अहम हिस्सा नहीं रहा है और वे हमेशा इस बारे में सचेत रहती हैं कि सैचुरेटेड फैट से भरपूर चीजों का सेवन वे संतुलित मात्रा में ही करें।
जेनेलिया ने बताया कि वे घी और बटर को पूरी तरह खराब या अनहेल्दी नहीं मानती हैं, बल्कि इनका ज्यादा मात्रा में सेवन को गलत मानती हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपने बच्चों की डाइट से किसी फूड को पूरी तरह हटाना नहीं, बल्कि संयम, समझदारी और सीमित मात्रा में खाने को प्रोत्साहित करना है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में घी कब और कितना खाना चाहिए? जानें आयुर्वेद व न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की राय
'बच्चों की नसें होती हैं ब्लॉक'
इस पॉडकास्ट में जेनेलिया ने बताया कि वह अपने बच्चों को घी इसलिए नहीं देती हैं क्योंकि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी धमनियां यानी नसें ब्लॉक हो जाए। आगे जानकारी देते हुए जेनेलिया ने कहा कि, "हम आदतें बचपन से ही बनाना शुरू कर देते हैं। आप बच्चों को कुछ खास चीजें बहुत ज्यादा खिलाते रहें और फिर उम्मीद करें कि वे अचानक मोटे न हों और बड़े होकर जिम जाने लगें, ऐसा नहीं हो सकता। इसमें कुछ लॉजिक होना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: Self Tried Remedy: एक चम्मच घी ने कब्ज से दिलाई राहत, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पढ़ें मेरा अनुभव
जेनेलिया ने यह भी साफ किया कि उनकी सलाह बच्चों को संतुलित आहार देने की है, न कि किसी भी ट्रेडिशनल फूड को पूरी तरह से त्यागने की। वे चाहती हैं कि बच्चे छोटे-छोटे फैसलों से सीखें कि कितनी मात्रा में क्या खाना है।

बच्चों की डाइट से पूरी तरह घी हटाना कितना सही?
दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, घी का सेवन डाइट से पूरी तरह हटाना सही नहीं है, बल्कि इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। नाश्ते, लंच और डिनर हर फूड में घी ज्यादा मात्रा में खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन अगर आप इसे सीमित मात्रा और सही तरह से खाते हैं तो ये आपके और बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सैचुरेटेड फैट का ज्यादा मात्रा में सेवन कोलेस्ट्रॉल, वजन बढ़ाने और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए, इसे संतुलित मात्रा में और संपूर्ण भोजन का हिस्सा बनाना जरूरी है। बच्चों की डाइट से घी को पूरी तरह हटाना नहीं, बल्कि संतुलित मात्रा में देना जरूरी है।
निष्कर्ष
जेनेलिया डिसूजा अपने और अपने बच्चों की सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं, जिस कारण वे अपने बच्चों की डाइट में घी शामिल करने से बचती हैं। हालांकि, अगर आप अपने बच्चे को घी खिलाना चाहते हैं तो आप सीमित मात्रा में अन्य फूड्स के साथ मिलाकर उनको घी खिला सकते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में बच्चों को घी खिलाने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 06, 2026 14:31 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 06, 2026 14:31 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra