How To Reduce Clogged Arteries During Winters In Hindi: सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडक लेकर आती है। इस मौसम में दिन छोटे हैं ऐसे में ज्यादातर लोगों शारीरिक गतिविधियों में कमी आती है। इसका प्रभाव हृदय के कार्यों पर भी पड़ता है। ऐसे में नसे सिकुड़ने लगती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो सकता है। साथ ही, इस दौरान धमनियों के ब्लॉकेज होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि धमनियों में रुकावट हो जाए तो यह दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इस लेख में यशोदा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ एसपी सिंह से जानेते हैं कि सर्दियों में में धमनियों के ब्लॉकेज से कैसे बचाव करें।
सर्दियों में नसें ब्लॉकेज होने की समस्या को कैसे कम करें? - How To Reduce Clogged Arteries During Winters In Hindi
डाइट में करें बदलाव - Diet Changes
नसों को साफ रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक डाइट सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को फाइबर युक्त आहार जैसे कि ब्राउन राइस, ओट्स, सब्जियां और फल का सेवन करने के लिए कहते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए आप सेब, अनार, ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स खाने चाहिए। यह नसों से सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, एक्सपर्ट अलसी और लहसुन खाने की सलाह देते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
पर्याप्त नींद लें - Proper Sleep
सर्दियों में दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं, जिससे अक्सर लोग उदासी और तनाव महसूस करते हैं। इसकी वजह से भी ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर्स दिन में 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। साथ ही, सोने से पहले सॉफ्ट म्यूजिक सुनने के लिए कहते हैं।
एक्सरसाइज को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - Regular Exercise
सर्दियों में ठंड के कारण लोग कम सक्रिय हो जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे बचने के लिए लोगों को नियमित रूप से रोजाना 30 मिनट की सैर या योग करना चाहिए। कार्डियो एक्सरसाइज जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना, या रस्सी कूदना धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं - Avoid Smoking and Alcohol
धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन आपकी धमनियों के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। सिगरेट में निकोटीन नसों को सिकोड़ता है, जिससे रुकावट की संभावना बढ़ जाती है। अधिक शराब पीने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर बढ़ सकता है।
ठंड से बचाव कैसे करें? - How to prevent cold in Hindi
सर्दियों में ठंड से बचना भी जरूरी है, क्योंकि यह नसों को प्रभावित कर सकता है।
- गर्म कपड़े पहनें और शरीर को गर्म रखें।
- बहुत ठंडे पानी से न नहाएं। इसकी जगह पर हल्के गर्म पानी का उपयोग करें।
- बाहर निकलने से पहले हाथ-पैरों को अच्छी तरह ढकें।
इसे भी पढ़ें: नसों में दर्द हो तो अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द मिलेगा आराम
सर्दियों में धमनियों (नसों) को बंद होने से बचाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली, सही आहार, और नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। ठंड के मौसम में हृदय का विशेष ध्यान रखें और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। साथ ही नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराते रहें। यदि आपको कोई समस्या महसूस हो रही है तो उसे नजरअंदाज न करें ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।