स्‍वास्‍थ्‍य के वरदान है रोजाना सुबह 1 कप लहसुन की चाय, एक नही होंगे अनेकों फायदे

लहसुन न केवल खाने में स्‍वाद बढ़ाने तक सीि‍मित हे, बल्कि यह हमारी सेहत केे लिए भी फायदेमंद है। लहसुन कई बीमि‍रियों और आपकी बालों से जुड़ी समस्‍याओं को भी दूर करती है। आइए हम आपको लहसुन से बनी चाय केे एक नहीं अनेकों फायदे बताते हैैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
स्‍वास्‍थ्‍य के वरदान है रोजाना सुबह 1 कप लहसुन की चाय, एक नही होंगे अनेकों फायदे


लहसुन एक ऐसी चीज है जिससे ना सिर्फ खाने में स्वाद आता है, बल्कि ये हमें कई बीमारियों से भी बचाती है। लहसुन एक ऐसी औषधी है जिसे धरती पर वरदान कहा जाता है। हो सकता है आपने आज तक आपने लहसुन को सब्जी और दाल में छौंक लगाने के लिए इस्तेमाल किया होगा। लेकिन आज हम आपको लहसुन वाली चाय के फायदे बता रहे हैं। जी हां, लहसुन की चाय ना सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि ये ह में रोगों से बचाती है। सबसे पहले हम जानते हैं कि लहसुन से हमें क्या क्या फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनती है लहसुन की चाय और क्या हैं इसके फायदे।

लहसुन की चाय के लिए सामग्री

  • 1 लहसुन की कली
  • 2 छोटे ग्लास गिलास पानी
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चुटकी कसा हुआ अदरक

इसे भी पढ़ें : खतरे से खाली नहीं है ज्यादा वक्त तक बिस्तर पर आराम करना

 

बनाने की विधि

सबसे पहले एक गिलास पानी उबालें अब इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाकर डाल दें। अब इसे करीब 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब ये पक जाए तो करीब 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे छानकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। आपकी चाय तैयार हैं, अब आप चुस्की लेकर इसे पीएं।

लहसुन की चाय के फायदे

  • सुबह खाली पेट लहसुन की चाय पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
  • दिल से जुड़ी बीमारियों को काटने के लिए भी यह चाय बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य रखने के साथ ही स्वस्थ भी रखती है। 
  • लहसुन वाली चाय के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ दूर होते हैं। साथ ही शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है।
  • लहसुन वाली चाय पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  • जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है उनके लिए ये चाय अमृत है। यह शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती है और डायबिटीज को भी हराती है।
  • लहसुन की चाय में आपको एंटीबायोटिक मिलेंगे जिससे सर्दी, जुखाम और खांसी आदि की प्रॉब्लम्स नहीं होती है।

लहसुन के फायदे

  • कई लोगों ने पाया कि लहसुन उच्‍च रक्‍तचाप के लक्षणों से वास्‍तव में आराम पहुंचाता है। यह न केवल रक्‍त परिसंचरण को नियंत्रित करता है बल्कि विभिन्न प्रकार की हृदय संबंधी समस्याओं से भी बचाता है और इसके आपके लीवर और ब्‍लैडर के सभी कार्य भी ठीक से होते हैं।
  • लहसुन पेट की समस्‍याओं जैसे डायरिया के इलाज के लिए कारगर होता है। साथ ही यह तंत्रिका की समस्‍याओं के लिए भी अद्भुत उपाय है, लेकिन तब जब लहसुन का सेवन खाली पेट किया जाये।

इसे भी पढें: इस्तेमाल की हुई चायपत्ती और कॉफी को फेकें नहीं, 5 मिनट में बनाएं ये 4 काम की चीजें

  • लहसुन पेट की समस्याओं के उपचार में वास्तव में बहुत प्रभावी है। यह अच्‍छे पाचन और भूख को बढ़ाने में मदद करता है। लहसुन के सेवन से पेट के तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और इस तरह से घबराहट के कारण शरीर में बार-बार पैदा होने वाले एसिड का उत्‍पादन बंद हो जाता है।
  • लहसुन दुनिया के हर हिस्से में अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए लोकप्रिय है। इसी मुख्‍य कारण से वर्षों से लोग इसे एक औषधि के रूप में जानते हैं।

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

अर्थराइटिस के दर्द में राहत पाने के लिए घर बनाएं सरसों व शहद से बना ये लेप

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version