Garlic Ajwain Mustard Oil : आयुर्वेद में सरसों के तेल का काफी महत्व है। यह तेल न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन और बालों पर भी चमक ला सकते हैं। अधिकतर लोग सरसों तेल का इस्तेमाल खाना तैयार करने के लिए करते हैं। वहीं, कई लोग मालिश करने के लिए भी सरसों तेल का इस्तेमाल करते हैं। खाली सरसों तेल से मालिश करने के बजाय इसमें लहसुन और अजवाइन को मिक्स करें। सरसों तेल में लहसुन और अजवाइन को मिक्स करके मालिश करने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। खासतौर पर यह आपके शरीर की थकान और दर्द को दूर करने में प्रभावी होता है। आइए जानते हैं सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में-
लहसुन, अजवाइन और सरसों का तेल के फायदे
- सर्दी-खांसी और जुकाम की परेशानी होने पर इस तेल से अगर आप अपने छाती की मालिश करते हैं तो इससे सर्दी-जुकाम से कुछ ही दिनों में छुटाकारा मिल सकता है।
- शरीर की सूजन को कम करने के लिए सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन से मसाज करें। इससे सूजन कम हो सकती है।
- संक्रमण से बचाव करने के लिए भी इस तेल से नियमित रूप से शरीर की मालिश करें।
- डिलीवरी के बाद सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन से शरीर की मालिश करें। यह आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है।
- शारीरिक थकान को कम करने के लिए सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन काफी लाभकारी हो सकता है। इस तेल से बॉडी मसाज करेंगे तो शारीरिक कमजोरी भी दूर हो सकती है।
- पैरों के दर्द से यह तेल छुटकारा दिला सकता है।
- नसों में होने वाली सूजन को भी कम करने के लिए आ इस तेल से नियमित रूप से मालिश कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - हड्डियों की मजबूती के लिए इन 5 तेलों से करें शिशु की मालिश
कैसे तैयार करें सरसों, लहसुन और अजवाइन का तेल?
लहसुन, अजवाइन और सरसों का तेल का तेल तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कप सरसों का तेल लें। अब इसे हल्का सा गर्म करें। जब तेल हल्का सा गर्म हो जाए तो इसमें 10 से 12 लहसुन की कलियों को छिलकर डालें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालें। इस तेल को अच्छी तरह गर्म करें। जब तेल से लहसुन और अजवाइन की खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें। इसके बाद तेल को ठंडा करें। अब आप इसे स्टोर करके रखें। जरूरत पड़ने पर इस तेल से पैर-हाथ और पीठ की मालिश करें। इससे काफी आराम मिलेगा।
सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन से तैयार तेल आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, अगर आपको सरसों के तेल से एलर्जी की शिकायत है तो पैच टेस्ट करके के बाद ही इस तेल का इस्तेमाल करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version