बिना जिम जाए इन 6 मजेदार तरीकों से शरीर को रखें फिट और हेल्दी

शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप कुछ मजेदार ट्रिक्स अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
बिना जिम जाए इन 6 मजेदार तरीकों से शरीर को रखें फिट और हेल्दी

शरीर को एक्टिव रखने के लिए घंटों जिम में समय बिताना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। वहीं, हम में से कई लोग कम समय के  चलते जिम जाना पसंद भी नहीं करते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना होता है कि अगर शरीर को फिट रखना है, तो जिम जाना जरूरी है, लेकिन क्या यह सच है? शरीर को एक्टिव रखने के लिए जिम की जरूरत होती है? क्या आप घर पर रहकर फिट या एक्टिव नहीं हो सकते हैं? अगर आप इस बारे में सोच रहे हैं, तो घबराएं नहीं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो बिना जिम जाए कुछ आसान तरीकों से अपने शरीर को एक्टिव रख सकते हैं। 

Onlymyhealth के इस महीने के Campaign ‘focus of the month’ में Healthy Living पर आपको आर्टिकल्स के जरिए शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कुछ असरदार टिप्स दिए जाते जाते हैं। आज इस लेख में हम आपको बिना जिम जाए मजेदार तरीकों से शरीर को फिट रखने के आसान तरीकों के बारे में बताएं। आइए जानते हैं बिना जिम जाए शरीर को कैसे रखें फिट और हेल्दी?

बिना जिम जाए शरीर को कैसे रखें फिट और हेल्दी?

1. वॉकिंग या रनिंग गेम्स

अगर आप जिम नहीं जाना चाहते हैं, तो वॉकिंग या रनिंग गेम्स खेलें। यह शरीर को फिट और एक्टिव रखने का काफी आसान और मजेदार तरीका हो सता है। अगर आप अकेले वॉक करके बोर हो गए हैं, तो अपने साथी या फिर आस-पड़ोस के लोगों को अपने साथ जोड़ें। एक साथ वॉकिंग और रनिंग गेम्स खेलने से आपको बोरिंग भी नहीं लगेगा। साथ ही आपका मजेदार तरीके से शारीरिक एक्सरसाइज भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - दिमाग काम नहीं कर रहा? ब्रेन को तुरंत एक्टिव करेगा हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी (हाथ की मसाज) का ये खास तरीका

2. डांस पार्टी

पार्टी डांस करने के लिए किसी पार्टी का इंतजार मत कीजिए, बल्कि जब मन करे अपने पसंदीदा गानों पर झूमिए। अपने पसंदीदा गानों को सुनकर आपके पैर और दिल की धडकनें आपका बखूबी साथ निभाएंगी। इससे आपको काफी अच्छा अनुभव होगा। साथ ही आप मजेदार तरीके से खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। अगर आप इस रुटीन को रोजाना 20 से 30 मिनट फॉलो करते हैं, तो आप काफी फिट और हेल्दी रह सकते हैं। इससे आपको ज्यादा थकान भी नहीं महसूस होगी। साथ ही आप स्ट्रेस फ्री भी महसूस करेंगे। 

3. पकड़म-पकड़ाई

शायद बचपन का यह गेम आपको आज भी याद हो, जब आप अपने माता-पिता या फिर दोस्तों को कहते होंगे कि जरा मुझे पकड़कर दिखाओ। यह एक ऐसा शब्द है, जिसे बोलते ही आपके पैर इतनी तेजी से भागते हैं, जितनी तेजी से आप सामान्य रूप से नहीं भागते हैं। यह खुद के द्वारा दी गई चुनौती होती है, जिसमें आपको काफी मजा आता है। साथ ही इससे आपका शरीर भी फिट रहता है। अगर आप खुद को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो सप्ताह में दो से तीन दिन इस तरह की चुनौती अपने दोस्त, साथी को दे सकते हैं। 

4. सीढ़ियां चढ़ें

अगर आप खुद को फिट रखना चाह रहे हैं, तो लिफ्ट या एस्केलेटर के बजाय सीढ़ियां चढ़ें। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी। साथ ही आपका शरीर एक्टिव रहेगा। 

5. फोन पर बात करते-करते चलना

अगर आप अपने दोस्त या फिर परिवार के किसी सदस्य से फोन पर बात कर रहे हैं, तो बैठकर या लेटकर न खड़ें बल्कि चल-चलकर बात करें। इससे आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप एक दिन में कितना चल चुके  हैं। यह काफी अच्छी आदत होती है। इससे आपका शरीर एक्टिव भी रहेगा।

इसे भी पढ़ें - याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें ये 6 एक्सरसाइज, लंबे समय तक एक्टिव बना रहेगा ब्रेन

6. डांस क्लास

जिम जाना अगर आपको बोरिंग लगता है, तो डांस क्लास ज्वॉइन कीजिए। यह आपके दिल की धड़कनों को बढ़ाएगी साथ ही एक नई चुनौती भी देगी। डांस क्लाास से आप कुछ नया भी सीख सकते हैं। साथ ही आपको काफी मजा भी अनुभव होगा। 

शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए रोजाना शारीरिक एक्टिविटी करना काफी जरूरी होता है। अगर आप जिम या एक्सरसाइज करने से बोर हो चुके हैं, तो इस स्थिति में कुछ मजेदार ट्रिक्स अपनाइए। इन ट्रिक्स की मदद से आप अपने शरीर को एक्टिव और फिट रख सकते हैं। 

Read Next

रोज सुबह घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और हेल्दी

Disclaimer