मुंह के छालों से पाना है छुटकारा तो खाएं ये 5 फ्रूट्स, मिलेगा फायदा

Fruits That Good For Mouth Ulcer: माउथ अल्सर (मुंह के छाले) की समस्या में इन फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंह के छालों से पाना है छुटकारा तो खाएं ये 5 फ्रूट्स, मिलेगा फायदा


Fruits That Good For Mouth Ulcer: मुंह में छाले की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करने वाली और दर्दनाक होती है। इस समस्या में आपको खाने में परेशानी होती है और इसकी वजह से होने वाली ब्लीडिंग के कारण भी मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं। मुंह के छाले बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन करने, फूड एलर्जी, ओरल हेल्थ में खराबी आदि के कारण होती है। इसके अलावा शरीर में विटामिन सी, विटामिन बी आदि की कमी के कारण भी आपको मुंह में छाले की समस्या हो सकती है। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के दवाओं का सेवन करते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ फलों को डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं मुंह में छाले होने पर फायदेमंद फलों के बारे में।

मुंह में छाले होने पर कौन से फल खाएं?- Fruits To Eat in Mouth Ulcer

पाचन तंत्र में खराबी और खानपान में गड़बड़ी के कारण भी मुंह में छाले की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इस समस्या में कुछ फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फ्रूट्स का सेवन करने से आपको मुंह के छालों की समस्या से छुटकारा मिलता है। मुंह के छालों को दूर करने के लिए डाइट में इन फलों को शामिल करें-

Fruits That Good For Mouth Ulcer

इसे भी पढ़ें: क्या खाने से मुंह के छाले ठीक हो सकते हैं? जानें फायदेमंद फूड्स

1. कच्चे टमाटर का सेवन

कच्चा टमाटर खाने से आपको मुंह के छालों को दूर करने में बहुत फायदा मिलता है। कच्चे टमाटर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है और कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो छालों को दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। कच्चे टमाटर का रस लगाने से भी मुंह के छाले दूर होते हैं।

2. तरबूज का सेवन

मुंह के छालों को दूर करने के लिए तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज में मौजूद गुण ओरल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। छाले होने पर तरबूज का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।

3. अंगूर का सेवन

अंगूर खाने से भी आपको मुंह के छालों की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अंगूर के रस का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है और कई ऐसे गुण होते हैं जो ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

4. चीकू का सेवन 

चीकू का सेवन मुंह के छालों की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है जो पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पाचन तंत्र के ठीक होने से मुंह के छाले भी ठीक हो जाते हैं।

5. आंवले का सेवन

आंवले का सेवन मुंह के छालों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवले में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुंह में छाले से हैं परेशान? इन 5 तरीकों से कुल्ला करने से मिलेगी राहत

मुंह के छाले खराब पाचन और असंतुलित खानपान के कारण होते हैं। इस समस्या में खानपान का ध्यान रखने से आपको फायदा मिलता है। हेल्दी और पौष्टिक भोजन करने से मुंह के छाले जल्दी ठीक होते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं भिंडी पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version