स्वस्थ शरीर के लिए संपूर्ण पोषक तत्वों की आवश्यता होती है। ताजे फलों और सब्जियों का सेवन शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। सब्जियों को हम किसी ना किसी रूप में डेली के आहार में शामिल कर ही लेते हैं। लेकिन फलों को नियमित रूप से डाइट में शामिल करना फूल जाते हैं। हेल्दी और जूसी फल स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। रोजाना एक कटोरी ताजे फल हमें अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। फल खाने का सबसे उत्तम समय सुबह का माना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या खाली पेट फलों का सेवन कना हमारे लिए सही होता है या नहीं? इस बारे में नोएडा स्थित डायट मंत्रा (Diet Mantra) क्लिनीक की डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि फलों में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, फ्लेवनॉइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है। इसे हमें अपने आहार का प्रमुख हिस्सा बनाना चाहिए। सुबह के समय फल का सेवन हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। आप ऐसे फलों का सेवन कर सकते हैं, जिसमें सीट्रीक एसिड की मात्रा कम होती है। इन फलों के सेवन से आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। बहुत से लोगों का मानना होता है कि खाली पेट फलों के सेवन से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। लेकिन ऐसा सभी फलों के साथ नहीं होता है। अगर आप केला, अमरुद, तरबूज, पपीता जैसे फलों का सेवन खाली पेट करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं फल खाने का सही समय क्या है?
फल खाने का सही समय (Right time to eat fruit)
कामिनी कुमारी बताती हैं कि नाश्ते में हमें संपूर्ण पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। इसमें हाई प्रोटीन और फाइबरयुक्त आहार लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। फल में भले ही फाइबर की मात्रा अधिक होती है, लेकिन प्रोटीन की मात्रा कम होने के कारण नाश्ते की बजाय मिड मॉर्निंग में खाने की सलाह दी जाती है। 10.30 से 11 बजे के बीच फल खाना हमारे लिए काफी सही होता है। उन्होंने कहा इसका मतलब यह नहीं कि आप सुबह खाली पेट फल बिल्कुल भी नहीं खा सकते हैं। कुछ ऐसे फल भी हैं, जिनका सेवन आप मॉर्निंग में खाली पेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में-
इसे भी पढ़ें - Black Tea Benefits: काली चाय पीने से भी बेहतर होती है इम्यूनिटी, एक्सपर्ट से जानें इसके सभी फायदे और नुकसान
टॉप स्टोरीज़
अनार का कर सकते हैं सेवन (Can consume pomegranate)
खाली पेट आप अनार का सेवन कर सकते हैं, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट भरपूर रूप से होता है। जो बीमारियों से बचाव करने में आपकी मदद करता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर आप इस फल का सेवन कर सकते हैं, इसमें कई ओषधीय गुण छिपे होते हैं। पाचन की दृष्टि से भी यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में इंफ्लेमेटरी गतिविधियों को कम कर सकता है। यह कैंसररोधी गुणों से भरपूर होता है, जो स्तन कैंसर (breast cancer), पेट का कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में हमारी मदद करता है।
पपीता का खाली पेट कर सकते हैं सेवन (Papaya can be consumed on an empty stomach)
पपीता एक ऐसा फल है, जिसे आप खाली पेट खा सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह आपके वजन और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखता है। पपीते में पाचक एंजाइम होता है, जो आपके पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है। अगर आप खाली पेट पपीता का सेवन करते हैं, तो आपको अपच, कब्ज, पेट खराब और पेट फूलना जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
इसके अलावा पपीता विटामि ए और सी से भरपूर होता है। जो इम्यून पावर को बूस्ट करने में आपकी मदद करता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में आपको मदद मिलती है। पपीते को हम सुपर फ्रूट का नाम दे सकते हैं, इसमें कोलन कैंसर से बचाव के गुण पाए जाते हैं और यह हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।
प्लम का कर सकते हैं सेवन (Can consume plums)
अगर आप अपने शरीर को साफ करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट 8 से 10 प्लम का सेवन करें। इसके सेवन से आपका मोटापा काफी तेजी से घटेगा। इसके साथ ही प्लम का सेवन करने से उच्च रक्तचाप, धमनीकाठिन्य (arteriosclerosis) और रजोनिवृत्ति जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। इसमें कैंसररोधी गुण पाया जाता है। आंत्र के लिए प्लम सबसे अच्छा माना जाता है, जो सामन्य शरीर प्रतिरोध को बढ़ाता है। इससे आंत्र और यकृत की एक्टिविटी में भी सुधार रहता है।
प्लम विटामिन सी और खनिज से भरपूर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में आपकी मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की थकान और एनीमिया की शिकायत को दूर किया जा सकता है।
अमरुद का करें सेवन (Consume guava)
डायटीशियन कामिनी बताती हैं कि अमरुद को भी आप खाली पेट खा सकते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही इसमें कैरोटीन समृद्ध रूप से होता है, जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है।
तरबूज भी है फायदेमंद (Watermelon is also beneficial)
सर्दियों में तरबूज भले ही आपको ना मिले, लेकिन गर्मियों में आप तरबूज का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। खाली पेट तरबूज का सेवन करने से वेली फैट कम होता है। इसमें लाइकोपीन का स्तर हाई होता है, जो दिल और आंखों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - कौन सी मछलियां खाना है सेहत के लिए फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें मछलियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व और फायदे
ब्लूबेरी का भी कर सकते हैं सेवन (Blueberries can also be consumed)
ब्लूबेरी सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। आप इसे भी खाली पेट खा सकते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके साथ ही ब्लूबेरी के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है। खाली पेट खाने से स्मृति में सुधार होता है।
कीवी का कर सकते हैं सेवन (Kiwi can be consumed)
खाली पेट कीवी का सेवन करने से आपके लिए बहुत ही अच्छा होता है। कीवी के सेवन से आपका शरीर डिटॉक्स होता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है। जो आपको दिनभर एलर्जी प्रदान करती है। खाली पेट कीवी खाने से आपके शरीर को विटामिन और खनिज भरपूर रूप से मिलता है।
इसके अलावा आप खाली पेट केला और सेब जैसे फलों का भी सेवन कर सकते हैं। ये ऐसे फल हैं, जिसे अधिकतर लोग खाली पेट ही खाना पसंद करते हैं।
किन फलों का नहीं कर सकते हैं सेवन (Which fruits cannot be consumed)
डायटीशियन कामिनी बताती हैं कि खाली पेट सिट्रिक फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको पेट में गैस की समस्या हो सकती है। सिट्रिक फलों में मौसमी, संतरा, पाइन एप्पल जैसे फल शामिल होते हैं। इन फलों से आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - शरीर में जमा गंदगी निकालने के लिए जरूरी है डिटॉक्सिफिकेशन, एक्सपर्ट से जानें Body Detox करने के आसान तरीके
कब नहीं लेना चाहिए? (When not to take?)
डायटीशियन कामिनी बताती हैं कि कभी भी दोपहर के 3-4 बजे के बाद फलों का सेवन ना करें। इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। कई फल ठंडे और जूसी होते हैं, जिसे शाम के वक्त खाने से आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi