Tue Oct 27, 2026 | 02:46 AM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

स्‍तनपान के दौरान अपनाएं फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन, जानें इसके फायदे और जरूरी सावधान‍ियां

ज‍िन मह‍िलाओं की सी सेक्‍शन ड‍िलीवरी हुई है, उनके ल‍िए फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन में स्‍तनपान कराना आसान होता है और पेट पर जोर भी नहीं पड़ता।
स्‍तनपान के दौरान अपनाएं फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन, जानें इसके फायदे और जरूरी सावधान‍ियां
स्‍तनपान के दौरान अपनाएं फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन, जानें इसके फायदे और जरूरी सावधान‍ियां

World Breastfeeding Week 2024: 1 से 7 अगस्‍त तक दुन‍िया भर में वर्ल्ड ब्रेस्‍टफीड‍िंग वीक 2024 (World Breastfeeding Week 2024) मनाया जा रहा है। इस द‍िन का उद्देश्‍य है ब्रेस्‍टफीड‍िंग के बारे में मांओं को जागरूक बनाना। इसी कड़ी में हम स्‍तनपान से संबंध‍ित सवालों के जवाब आप तक लेकर आएंगे। आज हम जानेंगे स्‍तनपान में फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन (Football Hold Position) के फायदे। दरअसल श‍िशु को स्‍तनपान कराने के ल‍िए कई पोज‍िशन बनाई गई हैं। इन पोज‍िशन्‍स को ब्रेस्‍टफीड‍िंग पोजीशन्‍स कहा जाता है। कई पोज‍ीशन्‍स हैं ज‍िनकी मदद से ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मां और बच्चे की आरामदायक स्थिति सुनिश्चित की जा सकती है। जैसे- क्रैडल होल्ड, क्रॉस-क्रैडल होल्ड, साइड-लाइंग पोजीशन, कोअला होल्ड आद‍ि। आज हम जानेंगे फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन के फायदे और जरूरी सावधान‍ियां। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr Tanima Singhal, Lactation Expert, Ma-Si Care Clinic, Lucknow से बात की।       

football hold position benefitsfootball hold position benefits

फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन क्‍या है?- Football Hold Position For Breastfeeding

फुटबॉल होल्ड (Football Hold) पोजीशन में मां बच्चे को अपने बगल में रखती है, जैसे फुटबॉल को बगल में पकड़ा जाता है। यह पोजीशन खासतौर पर सी-सेक्शन के बाद और जुड़वा बच्चों के लिए फायदेमंद साब‍ित होती है। फ्लैट न‍िप्‍पल वाले ब्रेस्‍ट के जर‍िए ब्रेस्‍टफीड‍िंग कराने के ल‍िए फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन फायदेमंद मानी जाती है। फुटबॉल होल्ड पोजीशन को क्लच होल्ड (Clutch Hold) के नाम से भी जाना जाता है। 

फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन कैसे बनाएं?- How to Make Football Hold Position

  • सबसे पहले एक आरामदायक कुर्सी या सोफे पर बैठ जाएं। 
  • पीठ और हाथों को सहारा देने के लिए तकिया रखें।
  • आप अपनी गोद के नीचे और अपने बगल में भी तकिया रख सकती हैं।
  • श‍िशु को अपने शरीर के पास, बगल में रखें।
  • श‍िशु के शरीर का सिरा आपकी कोहनी की ओर होना चाहिए और उसके पैर पीछे की ओर बढ़ने चाहिए।
  • हाथ को बच्चे के सिर के नीचे रखें ताकि उसका सिर आपके हाथ की हथेली में आराम से आ जाए। 
  • सुनिश्चित करें कि श‍िशु का सिर, गर्दन और पीठ सीध में हों। बच्चे का मुंह निप्पल की सीध में होना चाहिए ताकि वह आसानी से दूध पी सके।
  • श‍िशु का मुंह पास ले आएं और उसे स्‍तन पर लगाने की कोश‍िश करें।

फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन के फायदे- Football Hold Position Benefits

  • यह पोजीशन उन मांओं के लिए फायदेमंद होती है जिनके बड़े स्तन होते हैं या जिन्हें फ्लैट या इनवर्टेड निप्पल्स की समस्या होती है।
  • इसके अलावा, यह पोजीशन जुड़वा बच्चों को एक साथ फीड कराने के लिए भी इस्‍तेमाल की जाती है।  
  • फुटबॉल होल्ड पोजीशन में, श‍िशु का सिर मां के हाथ के सहारे होता है, जिससे बच्चे को स्तन पर सही ढंग से लगने में मदद मिलती है। 
  • इस पोजीशन में पेट पर दबाव नहीं पड़ता और सर्जरी के बाद टांकों पर असर नहीं पड़ता। कई बार गलत पोजीशन में बैठने के कारण टांकें खुल जाते हैं और इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • यह पोजीशन श‍िशु को ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क खत्‍म करने में मदद करती है, खासकर अगर अन्य पोजीशन में दूध सही तरह से नहीं निकल रहा हो, तो यह पोजीशन फायदेमंद मानी जाती है।
  • यह पोजीशन इूंफेक्‍शन के खतरे को कम करती है, क्योंकि इस पोज‍िशन में मां अपने श‍िशु के सिर को नियंत्रित करती है, जिससे बच्चे को सही ढंग से फीड कराने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्‍टफीड‍िंग में ब्रेस्‍ट को क‍ितनी बार बदलें? कैसे जानें बेबी ने ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क खत्‍म क‍िया है या नहीं

फुटबॉल होल्‍ड पोजीशन के ल‍िए जरूरी सावधान‍ियां- Football Hold Position Precautions 

  • यह सुनिश्चित करें कि आप और श‍िशु दोनों आरामदायक स्थिति में हों। 
  • गौर करें क‍ि श‍िशु का शरीर सही स्थिति में हो। बच्चे का सिर, गर्दन, और रीढ़ सीध में होना चाहिए।
  • श‍िशु का मुंह निप्पल की सीध में होना चाहिए ताकि वह बिना किसी कठिनाई के दूध पी सके।
  • श‍िशु का सिर आपके हाथ की हथेली में और गर्दन व कंधे आपके हाथ की उंगलियों की ओर होने चाहिए।
  • इस पर भी गौर करें क‍ि श‍िशु का वजन और दबाव आपके शरीर पर सही ढंग से बंटा हो।
  • स्‍तनपान के दौरान, ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें ताकि आपको क‍िसी तरह की असुव‍िधा न हो। 
  • स्तनपान से पहले और बाद में अपने हाथ धोएं और आस-पास सफाई बनाए रखें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: medela.com, breastfeedingconfidential.com

Read Next

→ ब्रेस्‍टफीड‍िंग में ब्रेस्‍ट को क‍ितनी बार बदलें? कैसे जानें बेबी ने ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क खत्‍म क‍िया है या नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 02, 2024 15:30 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 02, 2024 15:30 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 02, 2024 15:30 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal