
Foods To Prevent Heart Diseases: हार्ट शरीर का मुख्य अंग होता है। हार्ट हेल्दी रहने से शरीर फिट रहता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना आवश्यक होता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा रहता हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे खानपान में कमी, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न करना आदि कारणों से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती हैं। हार्ट को स्वस्थ और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए। ये फूड्स शरीर को हेल्दी रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ने नहीं देंगे। ये सभी फूड्स शरीर को भी हेल्दी रखेंगे। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता हैं। हरी सब्जियों में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है।
मछली
मछली शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करती है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए मछली को फ्राई करके न खाएं बल्कि स्टीम करके खाएं। फ्राई करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा होता है।

लहसुन
लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरी की इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता हैं और इसके सेवन से दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं।
इसे भी पढ़ें- भुना चना और गुड़ खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होंगी कई समस्याएं
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है। इसमें मौजूद कोको शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है। डार्क चॉकलेट दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम करता हैं। डार्क चॉकलेट तनाव के स्तर को भी कम करता है।
ओट्स
ओट्स शरीर को हेल्दी रखना में मदद करता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता हैं और दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं। नियमित ओट्स खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन फूड्स का सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version