
High Carb Foods That Are Healthy: कार्बोहाइड्रेट फूड्स को शरीर के लिए नुकसानदायर समझने के साथ बहुत से लोग इसको वजन बढ़ने का कारण भी समझते हैं। जिस कारण लोग कार्बोहाइड्रेट फूड्स को खाने से बचते हैं। लेकिन आपको बता दें, कई कार्बोहाइड्रेट फूड्स शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। अक्सर लोग कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स के सेवन से टाइप 2 मधुमेह का रिस्क को बढ़ाता हैं। लेकिन आपको बता दें, स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ कई समस्याओं को दूर करते हैं। ज्यादा मीठे फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ इनमें अनहेल्दी फैट होता हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कार्बोहाइड्रेट से भरपूर इन फूड्स के बारे में, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
1. क्विनोआ
क्विनोआ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये एक बीज है जिसे अनाज की तरह तैयार और खाया जाता है। हेल्थलाइन की खबर के अनुसार, इसमें 70% कार्ब्स होते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए हेल्दी होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है।
2. ओट्स
ओट्स में कई तरह के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 1-कप ओट्स में 8 ग्राम फाइबर होता है। इसी के साथ इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग का खतरे को कम करता हैं।
3. केला
केला शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ इसमें भरपूर मात्रा में एनर्जी पाई जाती है। 1 बड़े केले में लगभग 31 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। केले में पोटेशियम और विटामिन बी 6 और सी भी पाया जाता है, जो रक्तचाप को कम करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पिएं नींबू, पुदीना और गोंद कतीरा का ड्रिंक, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
4. शकरकंद
शकरकंद एक स्वादिष्ट जड़ वाली सब्जी है। पके हुए शकरकंद में लगभग 20.7 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जिसमें स्टार्च, चीनी और फाइबर मौजूद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम पाया जाता है, जो वजन को कम करने के साथ शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता हैं।
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर इन फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version