मधुमेह एक खतरनाक बीमारी है। जिसे अगर सही समय पर नियंत्रित ना जाये तो इसके घातक परिणाम हो सकते हैं। मधुमेह से पीड़ित रोगियों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा दुगना हो जाता है। आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के कारण लोग इस बीमारी के चपेट में आ रहे हैं।
यह बीमारी में हमारे शरीर में अग्नाशय द्वारा इंसुलिन का स्त्राव कम हो जाने के कारण होती है। रक्त ग्लूकोज स्तर बढ़ जाता है, साथ ही इन मरीजों में रक्त कोलेस्ट्रॉल, वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते हैं। लेकिन अगर आप अपने खानपान पर नियंत्रण रखें और पौष्टिक चीजों का सेवन करें तो इससे बचना काफी हद तक आसान हो जाता है।
हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां अगर रोज खायी जाएं तो मधुमेह की बीमारी से बचा जा सकता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपे शोध के मुताबिक हरे पत्ते वाली सब्जियों और वयस्कों में होने वाले टाइप-2 मधुमेह के बीच गहरा संबंध होता है। शोध में आया है कि हरी सब्जियां खाने वाले लोगों में इस बीमारी का खतरा कम हो जाता है. अगर भोजन में एक सब्जी जरूरी मात्रा में शामिल कर लिया जाए, तो शुगर के खतरे को 14 फीसदी तक कम किया जा सकता है। हरी सब्जियों में कैल्शियम और मैग्निशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी धमनियों को मजबूत और साफ करते हैं। ये खनिज पदार्थ आपके पैनक्रियाज को भी स्वस्थ रखते हैं जिसकी वजह से आपके शरीर में इंसुलिन की गड़बड़ी नहीं हो पाती है और आप डायबिटीज से बचे रहते हैं।
बीन्स
बीन्स में फाइबर पाया जाता है, यह डायबिटीज रोगी को फायदा पहुंचाता है। शरीर में फाइबर की मात्रा बना रहने पर आप लंबे समय तक अच्छा महसूस करते हैं, साथ ही यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है।
बिना स्टार्च वाली सब्जियों का सेवन
मधुमेह से बचने के लिए बिना स्टार्च वाली सब्जियों का सेवन करना चाहिए जैसे मशरुम, प्याज, लहसुन, बैगन आदि। इसमें मधुमेह से बचाने वाले सारे गुण होते हैं। इन आहारों में ब्लड ग्लूकोज पर कोई असर नहीं होता है साथ ही यह फाइबर और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं।
बादाम
बादाम गुणों से भरपूर है। इसका सेवन डायबिटीज रोगी के साथ ही सामान्य व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपका हृदय रोगों से भी बचाव होता है। बादाम इन्सुलिन की मात्रा को सही रखता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है, साथ ही यह एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है। इसमें फाइबर और मैग्नीशियम भी होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल नियंत्रित रहती है।
ताजे फल
मधुमेह रोगियों के लिए ताजे फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। फलों के सेवन से शरीर को पोषण मिलता है। फलों में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही फलों में जिंक, पौटेशियम और आयरन पाया जाता है। कम शुगर वाले बेरी, कीवी, संतरा और तरबूज से फलों का सेवन करना आपके लिए अच्छा हो सकता है।
इन आहारों की मदद से आप ना सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल कर पाएंगे बल्कि इसे समस्या से निजात भी पा सकते हैं।
Image Courtesy Getty Imges
Read More Articles on Diabetes in Hindi