Foods To Deal With Anxiety Naturally: आज कल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण कई तरह की मानसिक बीमारियों ने हमें घेर लिया लिया है जैसे स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन आदि। लंबे समय तक इस तरह की मानसिक दिक्कतों के कारण कई तरह की शारीरिक बीमारियां भी हो सकती है। वही कई बार हमें पता नहीं चलता कि हमें एंग्जाइटी है। आपको बता दें, एंग्जाइटी होने पर दिल की धड़कनों का तेज होना या घबराहट महसूस होना आदि लक्षण नजर आ सकते है। ये समस्या को कम करने के लिए और इस समस्या को रोकने के लिए कुछ फूड्स का सहारा लिया जा सकता है। ये फूड्स शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ एंग्जाइटी को कम करने में भी मदद करते है। इन फूड्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड मछली, सोयाबिन, राजमा और अलसी के बीजों में पाया जाता है। इनके नियमित सेवन से एंग्जाइटी को कम करने में मदद मिलती है।
खट्टे फल
खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो तनाव को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। खट्टे फलों में कीवी, संतरा, नींबू और मौसंबी आदि का सेवन किया जा सकता है। इन फलों के सेवन से एंग्जाइटी कम होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पेट में बन जाती है गैस? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा छुटकारा
मैग्नीशियम रिच फूड्स
शरीर को हेल्दी रखने के साथ एंग्जाइटी को कम करने के लिए मैग्नीशियम रिच फूड्स का सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर हेल्दी रखने के साथ कई बीमारियां भी दूर होती है। मैग्नीशियम रिच फूड्स के लिए काजू, बादाम, बींस और केला आदि को खाया जा सकता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसके सेवन से वजन कम होने के साथ शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती है। ग्रीन टी में मौजूद पत्तियां स्ट्रेस को कम करती है। वहीं नियमित इसके सेवन से एंग्जाइटी से भी छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से अनिंद्रा की समस्या भी दूर होती है।
हल्दी
हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो स्ट्रेस को कम करने के साथ एंग्जाइटी के लक्षणों को भी कम करता है। हल्दी के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और कई बीमारियां आसानी से दूर होती है।
एंग्जाइटी कम करने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, एंग्जाइटी की समस्या होने पर इन फूड्स को सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik