
Home Remedies For Acidity In Summer: गर्मियों में पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। गर्मी के कारण कई बार खाना ठीक से नहीं पचता है। जिस कारण पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। गर्मी में जरा सा तला भुना खाने और बहर के खाने की वजह से तुरंत पेट में गैस बन जाती है। पेट में गैस बनने के कारण सिरदर्द और अपच की समस्या भी हो जाती है। कई बार पेट में ज्यादा समय तक गैस रहने की वजह से पेट में इंफेक्शन की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में गर्मी में पेट की गैस को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये उपाय करने से पेट को ठंडक भी मिलेगी और गैस की परेशानी दूर होगी।
छाछ
गर्मी में छाछ किसी अमृत से कम नहीं होती है। पेट में गैस बनने पर 1 गिलास छाछ में काला नमक और 2 चुटकी जीरा पाउडर को डालकर मिक्स करें। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड गैस को दूर करने के साथ अपच की समस्या को भी दूर करता है।
केला
केला शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। केले को अंदर प्राकृतिक एंटासिड होता है जो एसिड रिफ्लक्स को कम करने के साथ पेट की गैस की परेशानी को भी दूर करता है। केला पेट को साफ करके हेल्दी रखने में मदद करता है।
लौंग
लौंग शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसके सेवन से पेट की गैस को दूर किया जा सकता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। लौंग में पाए जाने वाले गुण पेट में गैस को बनने से रोकता है और शरीर को स्वस्थ भी रहता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में स्किन से टैनिंग हटाने के लिए ट्राई करें ये 3 उबटन, दूर होगा चेहरे का कालापन
पुदीना के पत्ते
पुदीना के पत्ते शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते है। इसमेंपाए जाने वाले गुण गर्मी में पेट को ठंडा रखने के साथ गैस और अपच क समस्या को भी दूर करते है। पेट में गैस बनने या भारीपन लगने पर पुदीना के पत्तों की चाय बनाकर पी जा सकती है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर पी लें। ऐसा करने से गैस की समस्या में आराम मिलेगा और भूख भी खुलकर लगेगी। सेब का सिरका पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है।
गर्मी में पेट में गैस बनने पर इन उपायों की मदद ली जा सकती है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik