खीरे के साथ भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, फायदे के बजाय हो सकता है नुकसान

What Not To Eat With Cucumber: खीरे के फायदे तभी मिलते हैं, जब आप इसे सही तरीके से और सही कॉम्बिनेशन के साथ खाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खीरे के साथ भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, फायदे के बजाय हो सकता है नुकसान


What Not To Eat With Cucumber In Hindi: गर्मियों में खीरे का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-के, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और पोटैश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खीरा खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और बॉडी एनर्जेटिक रहती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी काफी कारगर हो सकता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन आपको खीरा खाने के ये सभी फायदे तभी मिलते हैं, जब आप इसे सही तरीके से और सही कॉम्बिनेशन के साथ खाते हैं। कुछ चीजों के साथ खीरा खाने से आपकी सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंच सकता है। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि खीरे के साथ कौन-कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

खीरे के साथ न खाएं ये 4 चीजें - What Not To Eat With Cucumber In Hindi

खीरे और टमाटर

अधिकतर लोग सलाद में खीरा और टमाटर खाना पसंद करते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। दरअसल, शरीर के लिए इन दोनों को पचाने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। खीरे और टमाटर कॉम्बिनेशन शरीर के अम्लीय पीएच संतुलन को बिगाड़ सकता है। इससे आपको पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

What-Not-To-Eat-With-Cucumber

खीरा और पानी 

खीरे के साथ या खीरा खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खीरे में लगभग 97 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में, अगर आप खीरा खाने के बाद पानी पीते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, शरीर को इसके पोषक तत्वों का संपूर्ण लाभ भी नहीं मिल पाता है। खीरा खाने के बाद पानी हमेशा आधे से एक घंटे बाद ही पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए खीरा कैसे खाएं? जानें 4 तरीके जिनसे वेट लॉस में मिलेगी मदद

खीरा और मूली

अक्सर लोग सलाद या सैंडविच में खीरा और मूली, दोनों को एक साथ खा लेते हैं। लेकिन इन दोनों का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। दरअसल, खीरे में मौजूद एस्कॉर्बिक विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है। वहीं, इसके साथ मूली खाने से यह प्रोसेस बाधित हो सकता है। यही वजह है कि इन दोनों को एक साथ ना खाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ककड़ी का रायता खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

खीरा और दूध से बनी चीजें 

खीरे का रायता खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। लेकिन खीरे के साथ दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इससे आप पाचन संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। साथ ही, यूरिन पास करने में भी दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे आपको उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि खीरे में मौजूद पोषक तत्वों का लाभ आपको मिले, तो कभी भी खीरे के साथ ऊपर बताई गई 4 चीजों को ना खाएं।

Read Next

रोज पिएं अलसी के बीज और नींबू का पानी, मिलेंगे 5 अनोखे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version