
Foods To Avoid in Gestational Diabetes: प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है। यह समस्या काफी गंभीर होती है। सही समय पर जेस्टेशनल डायबिटीज में इलाज न लेने की वजह से गर्भ में पल रहे भ्रूण और मां दोनों की सेहत को खतरा रहता है। जेस्टेशनल डायबिटीज में प्री-मैच्योर डिलीवरी का भी खतरा रहता है। इस समस्या में मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या ज्यादातर लोगों में खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की वजह से होती है। जेस्टेशनल डायबिटीज या प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट अपनानी चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं जेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational Diabetes Diet in Hindi) में क्या खाने से बचना चाहिए।
इस पेज पर:-
जेस्टेशनल डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods To Avoid in Gestational Diabetes in Hindi
कुछ महिलाओं को गर्भवती होने के बाद डायबिटीज की समस्या होती है, इसे गर्भावधि मधुमेह या जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है। अगर महिलाओं को गर्भवती होने से पहले डायबिटीज होती है, तो इसे प्रीस्टेशनल डायबिटीज के नाम से जाना जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, इसकी वजह से शरीर इंसुलिन रेजिस्टेंस को सही ढंग से मैनेज नहीं कर पाता है और इसकी वजह से जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं, जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाओं को खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजों का सेवन करने से इस परेशानी में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में डायबिटीज (जेस्टेशनल डायबिटीज) होने पर न करें ये 4 गलतियां
जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाओं को इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए-
1. इन फलों का सेवन करने से बचें
ऐसे फल जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, उनका सेवन डायबिटीज में नहीं करना चाहिए। जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर महिलाओं को आम, केला, चीकू, शकरकंद जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।
2. सोडा और शुगर वाली ड्रिंक्स का न करें सेवन
जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाओं को सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस परेशानी में पैक्ड जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। इनकी मिठास बढ़ाने के लिए आर्टिफीसियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है।
3. फ्राइड फूड्स का सेवन न करें
जेस्टेशनल डायबिटीज में तले-भुने फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। समोसा, फ्रेंच फ्री और कचौड़ी आदि का सेवन करने से इस समस्या में महिलाओं को गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इन चीजों का सेवन सेहत के लिए वैसे भी नुकसानदायक माना जाता है।
4. फास्ट फूड्स खाने से बचें
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसकी वजह से महिलाओं का मूड स्विंग भी होता है। मूड स्विंग होने पर महिलाएं अक्सर फास्ट फूड्स का सेवन करने लगती हैं। प्रेग्नेंसी में डायबिटीज होने पर फास्ट फूड जैसे चाउमीन आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
5. प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें
जेस्टेशनल डायबिटीज में प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से गर्भ में पल रहे शिशु और मां दोनों की सेहत को नुकसान होता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज से बचने के लिए महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाओं को एक्टिव जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस समस्या में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ऐसे फूड्स को कहते हैं, जिनमें शुगर और कार्ब्स की मात्रा कम होती है। इन फूड्स का सेवन करने से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version