घबराहट और बेचैनी होने पर कभी नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स, बढ़ती है परेशानी

Foods To Avoid In Bouts Of Nervousness: घबराहट होने पर आपको बैचेनी का अनुभव भी हो सकता है। ऐसे में घबराहट होने पर कुछ फूड्स खाने से बचना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
घबराहट और बेचैनी होने पर कभी नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स, बढ़ती है परेशानी

Foods To Avoid In Bouts Of Nervousness: कई लोगों को घबराहट और बैचेनी की समस्या काफी ज्यादा रहती है। वैसे, तो घबराहट रहने के कई कारण हो सकते हैं, जो इसको बढ़ाते है। लेकिन कई बार गलत खानपान की वजह से घबराहट की समस्या बढ़ती है। कई लोग इस समस्या से बार-बार ग्रसित होते हैं। जिस कारण उन्हें बार-बार डॉक्टर के पास भागना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनको न खाने से घबराहट की समस्या कम हो सकती हैं। ये फूड्स खाने से घबराहट, तो बढ़ ही सकती है। साथ ही आपकी हेल्थ भी खराब हो सकती है। आइए जानते हैं घबराहट होने पर कौन से फूड्स से दूर बनानी चाहिए।

स्वीट ड्रिंक्स 

स्वीट ड्रिंक्स शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है। इसको पीने से कई बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि घबराहट या बैचेनी होने पर इसे हरगिज नहीं पीना चाहिए। इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को खराब करने के साथ घबराहट को बढ़ा सकती है।

सफेद ब्रेड

सफेद ब्रेड शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। इसको खाने से पाचन तंत्र खराब होने के साथ ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। सफेद ब्रेड प्रोसस्ड फूड होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। घबराहट की समस्या होने पर सफेद ब्रेड खाने से बचना चाहिए।

bread

अल्कोहल

अल्कोहल का सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। घबराहट या बैचेनी होने पर अल्कोहल पीने से बचना चाहिए क्योंकि ये आपकी बैचेनी को बढ़ाने के साथ आपकी तबियत को भी खराब कर सकती है। ये शरीर में उत्तेजना भी पैदा करने में मदद करती है। जिससे घबराहट की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- चने के आटे की रोटियां खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व घबराहट को बढ़ा सकते हैं। घबराहट के समय कुकीज, पेस्ट्री, ब्रैड और पास्ता आदि को नहीं खाना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड खाने से पेट खराब, अपच और डायरिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। प्रोसेस्ड फूड खाने से मोटापा भी तेजी से बढ़ता है। घबराहट होने पर ऐसे फूड्स खाने से बचें। 

सोया सॉस

कई तरह के खाने में सोया सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चिंता, घबराहट और बैचेनी आदि को बढ़ाते हैं। सोया सॉस को खाने से आपको सुस्त और आलसी महसूस हो सकता है। ये शरीर के लिए हानिकारक होता है। 

घबराहट होने पर ये फूड्स खाने से बचना चाहिए। ये फूड्स आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज पिएं ये जूस, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer