Doctor Verified

अंकुरित चना खाने के बाद इन चीजों से करें परहेज, वरना हो सकती हैं कई परेशानियां

Foods To After Eating Sprouted Chana: अंकुरित चना खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं, जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंकुरित चना खाने के बाद इन चीजों से करें परहेज, वरना हो सकती हैं कई परेशानियां


Foods To After Eating Sprouted Chana: सुबह के समय अंकुरित चने का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर में खून की कमी दूर करने से लेकर बीमारियों से बचाव के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित चने में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर फिट रहता है और पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन कुछ लोग इसका सेवन गलत तरीके से करते हैं, इसकी वजह से उन्हें कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय अंकुरित चने का सेवन करने के तुरंत बाद कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं अंकुरित चना खाने के बाद क्या खाने से बचना चाहिए।

अंकुरित चना खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?-  Foods To After Eating Sprouted Chana in Hindi

सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने में चना खाने से मदद मिलती है। खाली पेट अंकुरित चने का सेवन सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "रोजाना खाली पेट अंकुरित चने का सेवन करने वाले लोगों में बीमारियों का खतरा कम रहता है। लेकिन गलत ढंग से इसका सेवन करने से शरीर को कई नुकसान भी पहुंच सकता है।" इसका सेवन करने के तुरंत बाद कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। गलत तरीके से अंकुरित चने का सेवन करने से पेट और पाचन से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Foods To After Eating Sprouted Chana

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं ये अंकुरित अनाज, तेजी से मिलेगा फायदा

खाली पेट अंकुरित चना खाने के बाद इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए-

1. चना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से बचें

अंकुरित चना खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन बहुत से लोग करते हैं। दूध और चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन सुबह खाली पेट अंकुरित चना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपको सफेद दाग की बीमारी भी हो सकती है।

2. चना खाने के बाद अंडा 

सुबह की शुरुआत अंकुरित चना और अंडा खाने से होती है, तो आप बीमारियों की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चना और अंडा दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अंकुरित चना खाने के तुरंत बाद अंडा खाने से पेट में रिएक्शन हो सकता है। इसकी वजह से कई परेशानियों का खतरा रहता है।

3. अंकुरित चने के बाद अचार का सेवन

सुबह अंकुरित चना खाने के बाद अचार खाने से बचना चाहिए। अचार में एसिड होता है और चने के बाद इसका सेवन करने से पेट में एसिड बनता है। इसकी वजह से पेट में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ऐसा करने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी रहता है।

4. अंकुरित चने के बाद करेला

अंकुरित चना खाने के बाद करेला खाने से भी बचना चाहिए। अंकुरित चना और करेला दोनों में ही एक जैसा ऑक्साइड पाया जाता है। इन चीजों का एक साथ सेवन करने से शरीर में रिएक्शन होता है और इसकी वजह से कई बीमारियां हो सकती हैं।

5. अंकुरित चना खाने के बाद लहसुन

अंकुरित चना खाने के बाद लहसुन खाने से आपको स्किन से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। आप उबले चने के साथ लहसुन खा सकते हैं, लेकिन कच्चे या अंकुरित चने के साथ इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज स्प्राउट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद हैं? जानें एक्सपर्ट से

सुबह खाली पेट अंकुरित चना खाने से वजन कम करने और कमजोरी दूर करने में बहुत फायदा मिलता है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, विटामिन बी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है। लेकिन चना खाने के तुरंत बाद ऊपर बताई गयी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

भीगे बादाम और अखरोट कब खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें खाने का सही समय

Disclaimer