जिस तरह हर इंसान की शक्ल अलग अलग है, ठीक उसी तरह हर व्यक्ति का मानसिक स्तर भी अलग अलग होता है। पेरेंट्स को कभी अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करना चाहिए। हर इंसान में दिमाग एक समान होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ बच्चे किसी चीज पर थोड़ी जल्दी प्रक्रिया दे देता है। जबकि कुछ बच्चे थोड़ी देर में करते हैं। अब वक्त आ गया है कि कुछ वक्त बाद ही बच्चों की परीक्षाएं हो जाएंगी। अगर आपके बच्चों को भी पढ़ने के बाद चीजें सही वक्त पर याद नहीं आती है तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उनकी याददाश्त बढ़ाने के लिए कदम उठाएं। आज हम आपको याद्दाश्त बढ़ाने के लिए सूपरफूड्स बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : शिशु की परवरिश के वक्त जरूर ध्यान रखें ये 6 बातें
- रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से स्मरण शक्ति तेज होती है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को चार्ज करने के साथ ही सोचने समझने की शक्ति को तेज करती है। खाली पेट सेब खाने से चेहरे पर ग्लो आता है और पेट की बीमारियां भी दूर होती हैं।
- ब्राह्मी स्मरण शक्ति बढ़ाने की मशहूर जड़ी-बूटी है। रोज इसका एक चम्मच रस और याददाश्त बेहतर बनाने में मदद करता है।
- सोयाबीन के आटे के पकवान खाएं, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फायटोस्ट्रोजेन नामक प्लांट हार्मोन और विटामिन B होता है। जोकि याददाश्त बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
- विटामिन ई के सेवन से मेमोरी लॉस की शिकायत से बचा जा सकता है। बादाम, अखरोट में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। इसीलिए इसका सेवन रोजाना करना चाहिए।

- 5 बादाम रात को पानी में भिगो दें। सुबह छिलके उतारकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें और अब एक गिलास गर्म दूध में बादाम का पेस्ट घोल कर इसमें 3 चम्मच शहद भी डालें। दूध जब हल्का गर्म हो तब पिएं। यह मिश्रण पीने के बाद दो घंटे तक कुछ न खाएं।
- पालक में मैग्नीशियम और पोटेशियम बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो याद्दाश्त बढ़ाने के साथ-साथ सीखने की क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा पालक में विटामिन बी 6, ई और फोलेट भी काफी मात्रा में होती है।
- गाजर और पत्ता गोभी के 10-12 पत्ते काट लें। इस पर हरा धनिया काटकर डाल दें। फिर उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च का पावडर और नींबू का रस मिलाकर खूब चबा-चबाकर खाया करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Parenting
टॉप स्टोरीज़
Disclaimer