वाइन को संतुलित मात्रा में सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में अकसर अध्ययन आते ही रहते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि खाने के साथ रेड वाइन पीने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है, जिससे खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं हो पाती है। वहीं कुछ अन्य शोध बताते हैं कि क्योंकि रेड वाइन अंगूर का बना होता है और इसमें एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) पाया जाता है। इससे मृत्यु दर और तनाव को कम करने का एक तरह का प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट रेसवेरेट्रॉल होता है।
शोधों की मानें, तो संतुलित मात्रा में वाइन का सेवन लाभदायक है। वाइन आमतौर पर दो प्रकार की होती है, रेड वाइन और व्हाइट वाइन। इन दोनों वाइन को सही भोजन के साथ लेने से ही इसका सही लाभ मिल पाता है। तो यदि आप नहीं जानते हैं कि किस वाइन को किस भोजन के साथ लिया जाना चाहिए, तो चलिए आज हम आपको सही वाइन और भोजन के कॉम्बिनेशन के बारे में बताते हैं।
वाइन पेयरिंग कैसे करती है काम
वाइन के फ्लेवर अलग-अलग विशिष्ट स्वाद घटकों में विभाजित होते हैं। जैसे शुगर, एसिड, फल, टैनिन और शराब। खाद्य पदार्थों में भी इस तरह के स्वाद घटक होते हैं जैसे, वसा, अम्ल, नमक, चीनी और कड़वापन आदि। तो सही भोजन के साथ सही वाइन का सेवन करने पर न सिर्फ इसका स्वाद ही लाजववाब बन जाता है, बल्कि इसका फायदा भी पूरा मिलता है। तो इस लिहाज से भी वाइन-फूड पेयरिंग जरूरी हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः सेहत के लिए रेड वाइन या वाइट वाइन में से कौन है बेहतर
हुम्मस
जब आप वाइन पीते है, तो आपके शरीर को विटामिन बी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। एक्सपर्ट मानते है कि हुम्मस सबसे हेल्दी फूड होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन-बी मिला होता है, जो रेड वाइन के साथ खाने पर फायदेमंद भी होता है।
फ्रूट
फलों में विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें पौटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में फ्लूएड्स को संतुलित रखता है। इनके सेवन से एल्कोहल पीने के कारण होने वाले हैंगओवर को भी दूर किया जा सकता है। तो फलों के साथ रेड वाइन का सेवन बेहतर रहता है।
रात के खाने के साथ
रात के भोजन के साथ यूं तो रेड वाइन भी ठीक रहती है, लेकिन जब बात भारतीय डिनर की हो रही हो, तो ऐसे में व्हाइट वाइन का सेवन करना ज्यादा बेहतर रहता है। रात के भोजन के साथ इसका सेवन भोजन को पचाने में मदद करता है और डिनर के साथ इसका स्वाद भी कमाल का लगता है।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं में गर्भधारण की क्षमता को बढ़ाती है रेड वाइन!
इटैलियन फूड
चाइनीज के बाद इटैलियम फूड ने अपनी ओर फूड लवर्स को आकर्षित किया है। यह एक ऐसा आहार है, जिसमें आप कई तरह की क्रीम का स्वाद ले सकते हैं। इटैलियन फूड के साथ वाइन पेयरिंग की अगर बात करें, तो आप रेड वाइन ले सकते हैं।
चाइनीज खाना है सबका पसंदीदा
चाइनीज खाना छोटो से लेकर बड़ों तक का फेवरेट होता है। यह एक ऐसा फूड है, जिसे आप दिन में किसी भी मील में शामिल कर सकते हैं। चाइनीज फूड को और मजेदार स्वाद देने के लिए आफ इसके साथ वाइन औऱ रेड दोनों ही तरह की वाइन ले सकते हैं।
तो अगर आप भी वाइन लवर हैं, तो इसे सही खाने के साथ सही चुनाव करके अपने मील में शामिल कर सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source- Shutterstock
Read More Healthy Eating Related Articles In Hindi