
यूं तो दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, यह दूध की तुलना में आधिक पौष्टिक भी है और आसानी से पच भी जाता है। गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर को ताजगी का एहसास होता है और पेट की समस्यायें दूर हो जाती हैं। बरसात के मौसम में दही के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। फिर बारी आती है सर्दी के मौसम में, क्या इस समय दही का सेवन करना ठीक है। दही का सेवन हर मौसम में करना चाहिए, लेकिन सर्दी ऐसा मौसम है जब हमारा मन ही नहीं करता कि हम दही खायें। इसके अलावा भी इस मौसम में दही का सेवन न करने के पीछे दूसरे कारण भी हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

सर्दियों में दही का सेवन
डाइटिशियन डा. सिमरन सैनी की मानें, सर्दियों के मौसम में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से कफ बनता है और सांस लेने में समस्या हो सकती है। 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 50 साल से अधिक की आयु वाले लोगों को इस मौसम में दही का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन युक्त दही है बहुत फायदेमंद
दही के सेवन से नुकसान
चूंकि सर्दियों के मौसम में कोल्ड और फ्लू की संभावना अधिक रहती है और दही के सेवन से स्थिति और बदतर हो सकती है, इसलिए इस मौसम में दही का सेवन न करें तो अच्छा है। जिनको अस्थमा या सांस संबंधी दूसरी शिकायत है सर्दियां उनके लिए दुखदायी होती हैं, उनको खानपान में परहेज करने की हिदायत दी जाती है खासकर कफ बनाने वाले दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इस मौसम में त्चवा की समस्यायें भी अधिक होती हैं, क्योंकि त्वचा की नमी समाप्त होने लगती है। ऐसे में त्वचा की नमी बरकरार रखने वाले आहार का सेवन करना चाहिए, दही के सेवन से स्थिति और बदतर हो सकती है। इसलिए जिनको त्वचा की समस्यायें हैं वो दही का सेवन बिलकुल न करें।
इसे भी पढ़ेंः क्या आपको रात में दही खाना चाहिए
इन बातों को ध्यान में रखें
1. सर्दियों में दही का सेवन करने से बचें।
2. बासी दही का सेवन बिलकुल न करें।
3. रात में दही का सेवन करने से बचें।
4. मांसाहारी भोजन के साथ दही बिलकुल न खायें।
5. मधुमेह की समस्या है तो दही का सेवन न करें, स्थिति खराब हो सकती है।
6. सर्दी, खांसी, जुकाम, टांसिल्स, आदि की समस्या है तो दही का सेवन बिलकुल न करें।
7. त्वचा रोग हैं तो चिकित्सक से पूछ कर ही दही का सेवन करें।
8. पाइल्स के मरीज हैं तब भी दही का सेवन करने से परहेज करें।
दही का सेवन बहुत फायदेमंद है, लेकिन अधिक दही का सेवन करने से भी नुकसान होता है। इसलिए दही का फायदा उठाने के लिए सही समय और सही मात्रा की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source- Shutterstock
Read More Healthy Eating Related Articles In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version