दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है, ऐसे में अब भारत में त्योहारों का सीजन भी शुरू होने चुका है। लोग देशभर में घर पर धूमधाम से दूर्गा पूजा कर रहे हैं और अब लोग घर पर दशहरा बनाने के लिए अलग-अलग तरीके तलाश रहे हैं। इस बढ़ती महामारी के बीच बाहर से कुछ भी खाने का सामान लेना खतरनाक हो सकता है और कोरोना वायरस का शिकार बना सकता है। इसलिए ज्यादातर लोग कोशिश कर रहे हैं कि घर पर कैसे दशहरे के त्योहार को अच्छा बनाएं और क्या पकवान तैयार करें। तो इसी कड़ी में हम आपको दशहरे के लिए कुछ खास रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं जो आपके लिए पूरी तरह से हेल्दी भी रहेगी।
फाफड़ा
फाफड़ा गुजरात में दूर्गा पूजा के दौरान काफी पसंद किया जाता है और ये आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही फाफड़ा आपकी भूख को कम करने के साथ आपको ऊर्जा देने का काम करता है। इसे आप घर पर बेसर, अजवाइन और इलायची की मदद से तैयार कर सकते हैं और इसके साथ आप चटनी बना सकते हैं।
सामग्री
- 2 कप बेसन।
- ¼ चम्मच हल्दी।
- आधा चम्मच लाल मिर्च।
- अपने स्वाद अनुसार नमक।
- ¼ चम्मच अजवाइन।
- ¼ बेकिंग सोड़ा।
- 2 चम्मच तेल।
- मिलाने के लिए पर्याप्त पानी।
इसे भी पढ़ें: व्रत में खाएं समा के चावल, शरीर में नहीं होगी कमजोरी महसूस, जानें इसकी स्वादिष्ट रेसिपी
कैसे बनाएं
- फाफड़ा को बनाने के लिए सबसे पहले आप बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, बेकिंग सोड़ा, अजवाइन और नमक को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। इसको बेहतर तरीके से मिक्स करने के लिए आप इसमें तेल डालें।
- फाफड़ा को आकार देने के लिए अपने हाथों को इस्तेमाल करें।
- आकार देने के बाद आप गर्म तेल में इसे फ्राई करने के लिए डाल दें। जब ये हल्दे ब्राउन होने लगे तब तक आप इसे फ्राई होने दें।
- अब आप अपने पसंदीदा चटनी के साथ आप इसे परोस सकते हैं।
जलेबी
दशहरे के दिन लोग अक्सर जलेबी से अपना मुंह मीठा करते हैं, लेकिन इस त्योहार के मौसम में आप बाहर के खाने से बचाने के लिए इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो जलेबी को फाफड़ा के साथ भी ले सकते हैं।
सामग्री
- मैदा 2 कप।
- पानी।
- तेल या घी।
- 4 कप चीनी।
- 1/4 कप दही
- केसर की कुछ कलियां।
इसे भी पढ़ें: अपने वीकेंड को बनाएं खास, लंच में खाएं आलू से बनने वाला ये टेस्टी सलाद
कैसे बनाएं
- जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आपको दही और मैदे को अच्छी तरह से मिलाने की जरूरत होगी।
- इस मिश्रण में खमीर लाने के लिए इसे 5 से 6 घंटे के लिए रख दें।
- दूसरी और केसर के साथ चीनी को मिलाएं और हल्की आंच के साथ इसे अच्छी तरह से पकने दें।
- अब एक कपड़े को बैग का आकार दें और उसमें जलेबी के लिए एक छोटा छेद करें।
- तेल वाले पैन को अच्छी तरह से गर्म करने के बाद आप उसमें मिश्रित मैदा डालें और जलेबी का आकार दें।
- जब ये भूरे रंग की हो जाए तो आप इसे निकालकर चाश्नी में डाल दें।
गुलाब जामुन
अगर मिठाई की बात की जाए तो गुलाब जाबुन ज्यादातर लोगों के मुंह पर रहता है और करीब सभी लोग इसे पसंद भी करते हैं। इसके अलावा लोग अक्सर बिना त्योहार भी इसे आसानी से घर पर तैयार कर लेते हैं।
सामग्री
- खोया।
- एक बड़ा चम्मच मैदा।
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोड़ा।
- घी।
- चाश्नी के लिए 2 कप चीनी।
- इलायची।
कैसे बनाएं
- खोया बहुत सख्त हो सकता है, इसको बेहतर बनाने के लिए आप सबसे पहले खोय को अच्छी तरह से मिला लें और गांठ न रहने दें।
- अब आप इस खोया में मैदा और बेकिंग सोड़ा अच्छी तरह से मिलाएं और इस मिश्रण को सूखा न रहने दें।
- इसके बाद आप इस मिश्रण को अपने हाथों से गुलाब जाबुन का आकार दें और फ्राई करना शुरू करें।
- अच्छी तरह से फ्राई होने के बाद आप इसे चाश्नी में डाल दें और कुछ देर उसी में रहने दें
खीर
भारतीय भोजन के साथ खीर को मीठे के रूप में बहुत पसंद किया जाता है, ये सिर्फ त्योहारों पर पसंदीदा नहीं है बल्कि ये आम दिनों में भी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। आप खीर को कई तरीकों से बना सकते हैं। इसको आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
- दूध।
- चावल।
- चीनी।
- मेवा।
कैसे बनाएं
- अगर आप बहुत जल्दी और आसान तरीके से दशहरे के मौके पर कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो आपके पास खीर का एक बेहतर विकल्प है। इसको बनाने के लिए आप:
- सबसे पहले चावल को पानी के साथ अच्छी तरह उबाल लें।
- चावलों के उबलने के बाद आप इसमें अपने अनुसार दूध और चीनी डाल लें।
- अब आप इसे अच्छी तरह से पकने दें जबतक ये गाढ़ा न हो जाए।
- खीर को गाढ़ा होने के बाद आप इसमें मेवो को डाल लें और इसे आप परोस सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi