36 की उम्र में 25 वाली एनर्जी के साथ कैसे खेलते हैं धोनी, जानिए फिटनेस का राज

महेंद्र सिंह धोनी भारत ही नहीं दुनियाभर के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं। माही और कैप्टन कूल जैसे नामों से फैंस के बीच पॉपुलर धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट की वजह से चर्चा में आए थे। 36 साल की उम्र में भी माही जब मैदान में होते हैं तब वो जितने एक्टिव और कूल नजर आते हैं, वो कई लोगों को हैरान कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
36 की उम्र में 25 वाली एनर्जी के साथ कैसे खेलते हैं धोनी, जानिए फिटनेस का राज


महेंद्र सिंह धोनी भारत ही नहीं दुनियाभर के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं। माही और कैप्टन कूल जैसे नामों से फैंस के बीच पॉपुलर धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट की वजह से चर्चा में आए थे। धोनी ने अपनी कप्तानी और क्रिकेट की समझ के दम पर भारत को कई मैच जिताए हैं और भारतीय क्रिकेट को नई उंचाईयों पर ले गए हैं। 36 साल की उम्र में भी माही जब मैदान में होते हैं तब वो जितने एक्टिव और कूल नजर आते हैं, वो कई लोगों को हैरान कर सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी की इस फिटनेस के पीछे क्या है राज? आइये हम बताते हैं।

फैट वाले खानों से दूर रहते हैं धोनी

धोनी की फिटनेस का सबसे बड़ा राज ये है कि वो दिनभर के खाने में उतनी ही कैलोरीज लेते हैं, जितनी उनके शरीर को जरूरत होती है। एक्स्ट्रा कैलोरीज को बर्न करने के लिए वो एक्सरसाइज करते हैं। शरीर में जमा हुई एक्स्ट्रा कैलोरी ही वजन बढ़ने और कई तरह की परेशानियों का कारण बनती है इसलिए इसे बर्न करना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें:- शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और ग्लो का राज है ये डाइट और वर्कआउट प्लान

क्रिकेट के अलावा भी हैं शौक

क्रिकेट के अलावा धोनी को फुटबॉल और बैडमिंटन खेलना पसंद है। उनका मानना है कि नियमित फुटबॉल और बैडमिंटन खेलने से उनकी आंखों की रोशनी, एकाग्रता और पैरों की गति अच्छी होती है।  बैडमिंटन खेलना आपके शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इससे शरीर की हड्डियों, जोड़ों और आंखों को कई लाभ मिलते हैं। चूंकि विकेट कीपिंग के दौरान धोनी को अपनी हाथ-पैरों के साथ-साथ आंखों को भी चौकन्ना रखना पड़ता है इसलिए उन्हें ये खेल पसंद हैं।

हेल्दी खानों के शौकीन हैं

ऐसा कहा जाता है कि धोनी को बटर चिकन बहुत पसंद है। हालांकि बटर चिकन थोड़ा हैवी होता है मगर धोनी की रोज की डाइट बहुत हल्की और हेल्दी है। ब्रेकफास्ट में वो अक्सर दलिया, सूखे मेवे और ताजे फल खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट में एक ग्लास दूध लेते हैं। दोपहर के खाने में ज्यादातर दाल, रोटी और चिकन खाना उन्हें पसंद है। इसके अलावा जरूरी पोषक तत्वों के लिए वो सब्जियों का सलाद खाना पसंद करते हैं। अक्सर शाम को भूख लगने पर उन्हें चिकन सैंडविच खाना पसंद है।

इसे भी पढ़ें:- विराट कोहली ने खुद खोला राज, कहा- 'इन 2 एक्सरसाइज से बनती है अच्छी बॉडी'

ताजा जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स लेते हैं

सॉफ्ट ड्रिंक्स के बजाय धोनी हमेशा फलों का ताजा जूस पीना पसंद करते हैं। वर्कआउट के दौरान या मैच के दौरान अक्सर उन्हें फ्रूट जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स लेते हुए देखा जाता है। इससे वे हाइड्रेट रहते हैं और उन्हें खेल के लिए जरूरी ऊर्जा मिलती है। धोनी के डेयरी प्रोडक्ट्स भी जैसे दूध, दही आदि भी बहुत पसंद हैं।

वर्कआउट को भी देते हैं समय

खाने-पीने के अलावा धोनी की फिटनेस का राज उनका रेगुलर वर्कआउट है। वर्कआउट के कारण धोनी न सिर्फ फिट नजर आते हैं बल्कि ये उनके शरीर को खेल के दौरान होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों जैसे नसों में खिंचाव, पैरों में दर्द, चोट लगना आदि से भी बचाता है। वर्कआउट के दौरान धोनी का पूरा फोकस स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर रहता है। धोनी के कुछ फेवरेट वर्कआउट्स में मशीन चेस्ट प्रेस, वी-ग्रिप लैटरल पुलडाउन, डंब बेल कर्ल आदि हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi

Read Next

बिपाशा की तरह दिखना है फिट और हिट, तो अपनाएं ये फिटनेस मंत्र

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version