जिंजरी फिश कबाब फिश से बनने वाली एक बेहतरीन डिश है। जिंजरी फिश कबाब एक ऐसी नॉन वेज रेसीपी है जिसे कई भारतीय घरों में बनाया जाता है। यह खाने में थोड़ी तीखी और चटपटी जरूर लगती है। अगर आपको इसका तीखा स्वाद कम करना है तो आप इसमें से मिर्च कम कर सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो, आप यहां मछली की जगह पर टोफू का प्रयोग कर सकते हैं। यकीन मानिये ये स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगता है। इसको सर्व करते समय इसके साथ नींबू के टुकड़े और नान परोसे। आइए जानते हैं जिंजरी फिश कबाब बनाने की विधि—
इसे भी पढ़ें : इस आसान तरीके से घर में बनाएं स्प्राउटिड मूंग दाल उपमा
सामग्री
150 ग्राम- कच्ची ठोस मछली
1 चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
आधा चम्मच सफेद सिरका
2 लहसुन की फांकें पिसी हुई
1 बड़ा लाल प्याज, कटा हुआ
2 चम्मच कुकिंग आॅयल
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
बारीक कटा हुआ हरा धनिया, गार्निंशिंग के लिए
नमक स्वादानुसार
मिर्च स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें : इस गर्मी की छुट्टियों में घर पर बनाएं तंदूरी पनीर टिक्का
विधि
सबसे पहले गैस पर एक एक गहरा पैन रखें। अब इस पैन में लहसुन, अदरक, सिरका, नमक और मिर्च रख इन्हें गाढ़ा होने तक तलें। जब तक पेस्ट गाढ़ा ना हो जाएं तो गैस हल्की ही रखें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। मसाले के साथ मछली को मेरिनेट करने के लिए 30 मिनट तक फ्रिज में रखें। अब मछली में धागा लपेटें और इन्हें सीख में लगाएं। अब इन्हें अपने टेस्ट के अनुसार गरम ब्राॅइलर में रखें। लजीज जिंजरी फिश कबाब तैयार है। गर्मागर्म परोसे और मजा लें।
मछली खाने के फायदे
मछली खाने के कई फायदे होते हैं। मछली में भारी मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से मछली का सेवन करते हैं उन्हें कैंसर होने का खतरा कम होता है। मछली खाने से दिमाग भी तेज होता है। हार्ट पेशेंट्स के लिए मछली बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और उसकी मांस-पेशियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आपको अभी दूसरे मांसाहार छोड़कर मछली खाना शुरू कर देना चाहिए। मछली में मिलने वाले ओमेगा-3 की वजह से इसका सेवन करने वालों की त्वचा और बाल खूबसूरत बने रहते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Recipe In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version