भारतीय फ़ुटबॉल टीम के कप्तान और करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री इन दिनों अपने प्रदर्शन से चर्चा में हैं। उन्होंने अपना 64वां अंतर्राष्ट्रीय गोल किया है, जिसको लेकर दुनिया भर के लोगों की निगाहें उन पर टिकी हुई है। उधर रूस में होने वाले फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर देश के लोगों को जीत की उम्मीद दिखाई दे रही है। ये तो हुई सुनील के खेल प्रदर्शन की बात, मगर सवाल यह है कि वह ये शानदार प्रदर्शन कर कैसे रहे हैं?
इसके पीछे क्या उनकी खेल कला है या फिर कुछ और भी है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि, सुनील कैसे लगातार इतने गोल दाग रहे हैं और उनकी फिटनेस का राज क्या है।
सुनील की डाइट है उनकी फिटनेस का राज
भारत के जाने-माने फुटबॉलर सुनील छेत्री को क्या है जो लोगों से अलग बनाता है? जवाब है उनकी- डाइट। जी हां एक इंटरव्यू में सुनील ने खुद ये बात कही है। सुनील अपनी डाइट रूटीन को बहुत अच्छे से फॉलो करते हैं। सुनील के मुताबिक वह अपनी डाइट में ओटमिल, अंडे, फल, ड्राई फ्रूट्स, कॉफी और नारियल पानी का सेवन करते हैं। सुनील कहते हैं कि वह अपने इस डाइट रूटीन को पिछले 15 साल से फॉलो करते आ रहे हैं। यही वजह है कि वह इतने फिट रहते हैं।
एक्सरसाइज करना नहीं भूलते
33 वर्षीय सुनील की डाइट रूटीन अच्छी तो है ही मगर उनका फिटनेस रूटीन उससे भी अच्छा है। वह रोजाना एक्सरसाइज़ करते हैं। मन की शांति के लिए मेडिटेशन की मदद लेते हैं। वह नए फुटबॉलरों को भी दृढ़ निश्चियी होने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि अगर आप संयमित खानपान और जीवनशैली अपनाते हैं तो आपकी फिटनेस कभी खराब नहीं होगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version