Fennel Seeds Benefits for Eyes: सौंफ का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद गुण भोजन का जायका और स्वाद बढ़ाने के साथ इसे पौष्टिक बनाने में भी मदद करते हैं। इसका सेवन खाने के बाद मिश्री के साथ भी किया जाता है। वहीं आयुर्वेद में सौंफ का इस्तेमाल औषधि के रूप में बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। सौंफ में मौजूद गुण शरीर को हेल्दी रखने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर कई गंभीर परेशानियों में फायदेमंद होते हैं। सौंफ का सेवन आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में पुराने समय से ही इसका इस्तेमाल आंखों से जुड़ी बीमारियों में किया जा रहा है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आंखों के लिए सौंफ के फायदे और सेवन का सही तरीका।
आंखों के लिए सौंफ के फायदे- Fennel Benefits for Eyes in Hindi
खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण आंखों से जुड़ी बीमारियां आम हो गयी हैं। आंखों से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "सौंफ में विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन आंखों को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।"
इसे भी पढ़ें: खाली पेट सौंफ खाने से शरीर को मिलते हैं अनोखे फायदे, जानें तरीका
सौंफ का सेवन करने से आंखों को मोतियाबिंद, मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा इन बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा सौंफ में आयरन पाया जाता है, जो आंखों के ऊतकों तक सही ढंग से ऑक्सीजन की सप्लाई करने में मदद करता है। इसके अलावा इंट्राओकुलर दबाव और ग्लूकोमा जैसी स्थितियों से बचाव के लिए भी सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इस स्थिति को रोकने के लिए सौंफ में मौजूद पोटैशियम बहुत फायदेमंद होता है। आप आंखों को हेल्दी रखने के लिए सौंफ को कई तरीके से अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आंखों के लिए कैसे करें सौंफ का सेवन?- How To Eat Fennel For Eyes in Hindi
आंखों को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। आप रोजाना एक चम्मच सौंफ, मिश्री और बादाम के मिश्रण का सेवन करें। इससे आंखों को पोषण देने और हेल्दी रखने में मदद मिलेगी। आप इन चीजों का सेवन चबाकर भी कर सकते हैं, इसके अलावा तीनों चीजों को समान मात्रा में लेकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुनगुने दूध में डालकर पीने से भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: रातभर पानी में भीगी सौंफ खाने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
सौंफ का सेवन आंखों के अलावा पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां जैसे एसिडिटी, पेट में गैस और अपच आदि में भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा वजन कम करने के लिए भी आप सौंफ का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version