बुखार हमारे लिए भले ही एक कॉमन समस्या है। लेकिन इसे हल्के में लेना सही नहीं है। बुखार होने पर शरीर का तापमान ज्यादा होता है। शरीर का तापमान उम्र, गतिविधियों और समय के अनुसार बदलता रहता है। लेकिन सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट के आसपास होना चाहिए। लेकिन कई बार बुखार पर तापमान सामान्य होता है और केवल बुखार के लक्षण महसूस होते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति यह नहीं समझ पाता कि उसे बुखार है या नहीं। आगे लेख में हम इस स्थिति को विस्तार से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
बिना बुखार के बुखार जैसा क्यों महसूस होता है?- Causes of Feeling Feverish Without Fever
- अगर आपको बिना बुखार के बुखार महसूस हो रहा है, तो इसका कारण ऑटो इम्यून डिजीज हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
- अगर आप तनाव में हैं, तो भी आपको बुखार न होने पर बुखार के लक्षण महसूस हो सकते हैं।
- थायराइड का स्तर बिगड़ने के कारण बुखार जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
- डायबिटीज होने पर मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है और इंसुलिन का सही प्रयोग न हो पाने के कारण बुखार जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
- थायराइड या हार्ट की बीमारी के लिए अगर आप दवा का सेवन कर रहे हैं, तो आपको बुखार जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- तेज बुखार उतारने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, नॉर्मल होने लगेगा बॉडी टेम्प्रेचर
बुखार महसूस होने पर क्या करें?- Fever in Hindi
- बुखार महसूस होने पर ज्यादा से ज्यादा आराम करें।
- लिक्विड डाइट का सेवन करें। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से इन्फेक्शन शरीर से जल्दी निकलता है।
- बुखार जैसे लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाएं। बिना जांच करवाए किसी भी तरह की दवा का सेवन न करें।
- बुखार के लक्षण नजर आएं, तो एल्कोहल या कैफीन जैसे पेय पदार्थों का सेवन न करें। आप चाहें, तो हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
- खुद को ठंडी हवा से बचाएं और गर्म कपड़ों से खुद को ढककर रखें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।