
Does Milk and Fish Together Cause Vitiligo: आपने खानपान से जुड़ी कई तरह की सलाह लोगों से जरूर सुनी होगी। खाने-पीने से जुड़ी कई तरह सलाह आपको इंटरनेट पर भी मिल जाएगी। दूध के साथ तमाम तरह की चीजों का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। दूध और मछली का कॉम्बिनेशन भी एक साथ नहीं खाने को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि मछली खाकर दूध पीने से आपको सफेद दाग की समस्या हो सकती है। सफेद दाग की बीमारी को मेडिकल की भाषा में विटिलिगो (Vitiligo in Hindi) भी कहा जाता है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या मछली खाकर दूध पीने से सच में सफेद दाग की समस्या होती है?
इस पेज पर:-
क्या मछली खाकर दूध पीने से सफेद दाग होता है?- Does Milk and Fish Together Cause Vitiligo?
आयुर्वेद में खानपान को लेकर तमाम बातें कहीं गयी हैं, जिनमें से एक मछली के साथ दूध नहीं खाना भी है। इसको लेकर यह कहा जाता है कि मछली और दूध के गुण अलग-अलग होते हैं। इसलिए इसे एकसाथ खाने से आपको कई तरह की बीमारियों और समस्याओं का खतरा रहता है। मछली के साथ दूध का सेवन करने से सफेद दाग की समस्या के कनेक्शन को लेकर ओजस क्लिनिक के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि अभी तक इस बात के कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं। ऐसे में यह बात पूरी तरह से मिथक ही है। हां, यह जरूरी है कि मछली और दूध एकसाथ खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या गीले बालों में बाहर जाने से आप बीमार पड़ सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
आयुर्वेद में यह कहा जाता है कि मछली की तासीर बेहद गर्म होती है और दूध की तासीर ठंडी। इसलिए इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन करने से शरीर में तमस गुण बढ़ता है और इसकी वजह से शरीर में केमिकल चेंज होता है। इसी वजह से यह कहा जाता है कि दूध और मछली का एकसाथ सेवन करने से स्किन पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। हालांकि आयुर्वेद में कही इस बात का भी यह मतलब नहीं है कि मछली और दूध का एकसाथ सेवन करने से आपको सफेद दाग हो सकता है। जिन लोगों को खाने-पीने से जुड़ी एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए दूध और मछली का कॉम्बिनेशन बहुत नुकसानदायक माना जाता है।
मछली दूध एकसाथ खाने के नुकसान- Fish and Milk Side Effects in Hindi
मछली और दूध का एकसाथ सेवन करने से कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोग जिन्हें दूध जल्दी नहीं पचता है उन्हें इनका एकसाथ सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे लोग जिन्हें पहले से एलर्जी की समस्या है, उन्हें मछली और दूध एकसाथ खाने से स्किन पर जलन और खुजली भी हो सकती है। हालांकि इसकी वजह से यह कहना कि मछली और दूध खाने से सफेद दाग की समस्या हो सकती है बिलकुल गलत होगा।
(Image Courtesy: Freepik.com)
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version