अकसर चेहरे का दर्द सिरदर्द या किसी चोट के कारण हो सकता है। हालांकि, चेहरे के दर्द के पीछे अन्य कारण जैसे- जबड़े से संबंधित समस्या, दांतों की समस्याएं और संक्रमण शामिल हैं। ऐसे में इस समस्या के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चेहरे के दर्द के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही इसके ट्रीटमेंट के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
चेहरे में दर्द के कारण
चेहरे का दर्द किसी भी संक्रमण के कारण या चेहरे की नसों के क्षतिग्रस्त होने के कारण हो सकता है। चेहरे के दर्द के सामान्य कारणों में शामिल हैं:
1 - त्वचा पर फोड़ा हो जाना।
2 - सिर में दर्द होना।
3 - चेहरे पर चोट के कारण।
4 - दांत के दर्द कारण।
चेहरे के दर्द के अधिक गंभीर कारणों में शामिल हैं:
5 - स्किन वायरल इंफेक्शन
6 - माइग्रेन के कारण
7 - साइनसाइटिस (साइनस संक्रमण) के कारण
शरीर के अन्य क्षेत्र जैसे- सिर से दर्द, कान में दर्द आदि दर्द आपके चेहरे पर फैल सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्यों पड़ता है मिर्गी का दौरा? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
स्थिति गंभीर कब होती है?
चेहरे का दर्द आमतौर पर कोई मेडिकल एमरजेंसी नहीं है। लेकिन लगातार चेहरे का दर्द होने पर लोगों को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा कुछ और भी संकेत जो नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी होती है। ये संकेत निम्न प्रकार है-
1 - चेहरे पर दर्द के कारण बुखार हो जाने पर।
2 - चेहरे पर लगातार लालिमा छाने पर।
3 - दांत में लगातार दर्द होने पर
4 - चेहरे पर सूजन आ जाने पर
5 - थकान हो जाने पर
इसे भी पढ़ें- WORLD COPD DAY 2021: फेफड़ों की गंभीर बीमारी है सीओपीडी, जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
चेहरे के दर्द का निदान कैसे किया जाता है?
जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो सबसे पहले डॉक्टर आपस पूछते हैं कि आपके चेहरे के किस हिस्से में दर्द हो रहा है। इसके अलावा वे आपसे दर्द कितनी बार उठा, दर्द कहाँ से आ रहा है, दर्द कब से हो रहा है, राहत पाने के लिए क्या करते हैं आदि सवाल पूछ सकते हैं। इसके बाद वे ट्रीटमेंट करने के लिए इमेजिंग परीक्षण जैसे- एक्स-रे या एमआरआई स्कैन के लिए कह सकता है। ये इमेजिंग परीक्षण हड्डियों, मांसपेशियों और ऊतकों में समस्याओं के निदान में उपयोगी होते हैं। आपका डॉक्टर साइनस की जांच के लिए एक्स-रे का भी उपयोग कर सकता है। इसके अलावा डॉक्टर संक्रमणों के परीक्षण के लिए ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह भी दे सकता है। इसके लिए बांह से खून निकाला जाता है। यदि आपके चेहरे पर दर्द आंख की स्थिति के कारण हो रहा है, तो डॉक्टर आपको एक नेत्र चिकित्सक के पास भेजेंगे जो आपको टोनोमेट्री जांच देगा। इसमें वे आंखों पर एक सुन्न करने वाली बूंद डालेगा और वे कॉर्निया और आपकी आंख के अन्य हिस्सों की क्षति की जांच करेगा।
खुद की देखभाल कैसे करें?
आमतौर पर लोग चेहरे के हल्के दर्द का इलाज घर पर ही कर सकते हैं। ये देखभाल निम्न प्रकार हैं-
1 - एक आइस पैक को कपड़े या तौलिये में लपेटकर अपने चेहरे (जहां दर्द हो रहा है) पर दिन में कई बार 10-20 मिनट के लिए लगाएं।
2 - दर्द से राहत के लिए ओटीसी दवा जैसे इबुप्रोफेन, नेप्रोक्सन, या एसिटामिनोफेन लेना। हालांकि ये दवा डॉक्टर की सलाह पर ही लें।
3 - साइनसाइटिस से होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए चेहरे से बलगम और द्रव निकालने की कोशिश करें। ऐसे में आप अपने सिर को ऊंचा रखें।
4 - दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए दिन में तीन बार नमक के पानी से गरारे करना।
5 - कुछ लोग एक्यूपंक्चरसे भी चेहरे के दर्द से फायदा पा सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि चेहरे पर दर्द होना कोई गंभीर बात नहीं है इसे घर पर रहकर भी कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर ठीक किया जा सकता है। लेकिन इस दर्द के पीछेकई गंभीर कारण हो सकते हैं। ऐसे में यदि दर्द बढ़ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।