Facebook QnA: छाछ पीने, हाइट बढ़ाने, आंखों के धब्बों और वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़े आपके सवालों पर, हमारे जवाब

हमारी Facebook QnA सीरीज के तहत आज हम फिर आपके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारियों के साथ हाजिर हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Facebook QnA: छाछ पीने, हाइट बढ़ाने, आंखों के धब्बों और वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़े आपके सवालों पर, हमारे जवाब


प्रिय पाठकों, सबसे पहले तो Onlymyhealth.com के प्रति आपके इस प्यार और विश्वास को बनाएं रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हर सप्ताह की तरह ही इस सप्ताह भी हमारे Onlymyhealth.com के फेसबुक पेज पर आपके कई सवाल और मैसेज प्राप्त हुए। इनमें से ही कुछ खास सवालों को चुनकर हमने हमेशा की इस आपके सवालों को अपने एक्सपर्ट्स तक पहुंचाया है और जवाब जानने की कोशिश की है। हमारी Facebook QnA सीरीज के तहत आज हम आपके इन्हीं 4 सवालों का जवाब लेकर हाजिर हैं। बाकी अन्य प्रश्नों के साथ हम आपके सामने अगले सप्ताह भी हाजिर रहेंगे तब तक के लिए आप सेहत और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों के लिए Onlymyhealth.com के फेसबुक पेज से जुड़ें और अपडेटेड रहें। तो आइए जानते हैं आपके आज के चार चयनित सवालों और उनके जवाबों के बारे में।  

insidechach

सनी लियोन पूछते हैं क्या 18 वर्ष की आयु के बाद मनुष्य की हाइट बढ़ती है?

18 वर्ष की आयु के बाद मनुष्य की हाइट बढ़ना कई तरह की स्थितियों पर निर्भर करता है। निशा योग केंद्र के संस्थापक और योगाचार्य हरीश सिंघल की मानें, तो व्यक्ति की लंबाई बहुत कुछ उसके अनुवांशिक कारणों पर निर्भर करती है। इसके साछ ही खान पान और एक्सरसाइज का भी बहुत फर्क पड़ता है। मगर कुछ अतिरिक्त उपायों के द्वारा व्यक्ति की लंबाई कुछ इंच तक प्राकृतिक रूप से बढ़ाई जा सकती है। इन उपायों का फायदा तब ज्यादा है अगर बचपन से इन्हें अपनाया जाए, खास कर 18 वर्ष की आयु से पहले। पर इसके बाद भी योगासन और सही डाइट से कुछ लंबाई बढ़ा सकते हैं। दरअसल योगासनों में ताड़ासन लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे उपायों में से एक है। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लेख के लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबाई बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नैचुरल तरीके!

ऋषि पूछते हैं कि रात के खाने के बाद वो जीरे और नमक वाली छाछ लेते हैं, क्या इसका कोई नुकसान तो नहीं?

रात के खाने के बाद जीरे और नमक वाली छाछ पीने में कोई खराबी नहीं है, बल्कि इसके फायदे ही हैं। आयुर्वेद की मानें, तो जीरा और छाछ दोनों ही पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी है। खाने के बाद छाछ पीने से पेट का भारीपन, भूख न लगना, अपच व पेट की जलन की शिकायत दूर होती है। वहीं  इसमें आयरन, जिंक, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्‍व पाये जाते है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वहीं जिन लोगों को कब्ज से जुड़ी पेट की परेशानियां रहती हैं उनके लिए तो ये रामबाण इलाज है। छाछ से जुड़े अन्य फायदों के जानने के लिए आप छाछ पीने के फायदे से जुड़े इस वीडियो को देख सकते हैं।

 सुरेंद्र कुमावत पूछते हैं कि ल्यूकोरिया का कोई उपाय बताएं

ल्यूकोरिया महिलाओं में सफेद पानी आने की समस्या से जुड़ा हुआ है। दरअसल ये महिलाओं में पीरियड्स के पहले और बाद में होता है। वहीं प्रेग्नेंसी में ये बेहद आम होता है। वहीं ल्यूकोरिया होने पर महिलाओं के शरीर में इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में वजाइनल हाइजीन का खास ख्याल रखने की कोशिश करनी चाहिए। डॉ. अरूणा कालरा बताती हैं कि महिलाओं को अपने मेंस्ट्रूअल हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं सफेद पानी की परेशानी को कम करने के लिए घरेलू नुस्खों में आप बड़ी इलायची और तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल को विस्तार से जानने के लिए आप नीचे दिए गए लेख के लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और डॉ. अरूणा कालरा को सुनें।

इसे भी पढ़ें:  सफेद पानी के स्राव को ठीक करेगा ये अचूक उपाय है फायदेमंद, जानें अपनाने के सही तरीके

जे जे रॉक का सवाल है कि उन्हें आंखों के धब्बों बारे में जानना हैं।

आंखों पर इस तरह के धब्बों के कई कारण हो सकते हैं, मगर ज्यादा तक उम्र की बढ़ती हुई समस्याओं के कारण होती है। Magruder Eye Institute की मानें, तो हमारी आंखों में एक खास गाढ़ा जेलनुमा पदार्थ भरा होता है, जिसे विट्रियस (vitreous) कहते हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, इस पदार्थ का गाढ़ापन कम होता जाता है और ये तरल पदार्थ में बदलने लगता है। इस दौरान आंखों की ऊपरी सतह पर दबाव पड़ता है, जिससे कारण (क्ल्म्प्स) नजर आने लगते हैं। इन्हीं कारण आंखों के धब्बे नजर आते हैं। वहीं आंखों की एलर्जी या ब्लड कॉल्टिंग के कारण भी ये हो जाता है। इसके लिए आपको आंखों की रेगुलर देखभाल (eye allergy care solution) करने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं योग भी आंखों की कई परेशानियों से आपको छुटकारा दिलवा सकता है। 

Read more articles on Miscellaneous in Hindi

Read Next

Facebook QnA: डैंड्रफ, मुंह के छाले, अल्सरेटिव कोलाइटिस और स्टफी नोज जैसी समस्याओं पर आपके सवाल, हमारे जवाब

Disclaimer