आंखों के पलकों की सूजन आंखों के चारों ओर संयोजी ऊतक में तरल पदार्थ जमा होने की वजह से हो सकता है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति को आंखों में दर्द भी हो सकता है। वहीं, कुछ स्थितियों में इसमें दर्द की परेशानी नहीं होती है। आंखों के पलकों पर सूजन के कई सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं, जिसमें आंखों का संक्रम, रोना, एलर्जी इत्यादि प्रमुख है। आंखों के पलकों पर सूजन का इलाज कराना बहुत ही जरूरी होता है। हालांकि, कुछ सामान्य स्थितियों में आप घरेलू उपचार से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आज हम इस लेख में आंखों की पलकों पर सूजन के घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं आंखों की पलकों की सूजन home remedies क्या हैं ?
गर्म पानी से सिंकाई
आंखों के पलकों पर सूजन या खुजली की परेशानी होने पर गर्म पानी से सिंकाई कर सकते हैं। इसके लिए एक साफ सूती कपड़ा लें। अब इस कपड़े को गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ लें। अब इसे धीरे-धीरे अपनी आंखों पर रखें। करीब 15 मिनट तक इससे आंखों की सिंकाई करने से आपकों काफी राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें - थायराइड के कारण आंखों में हो सकती हैं ये समस्याएं, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय
बर्फ से सिंकाई
पलकों पर सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए बर्फ से भी सिंकाई की जा सकती है। इससे आपको सूजन और खुजली से आराम मिलेगा। इसके लिए 1 से 2 बर्फ का टुकड़ा लें। अब इसे एक साफ सूती कपड़े में बांध लें। इसके बाद इससे धीरे से अपनी आंखों के पलकों की सिंकाई करें। दिन में दो बार करीब 15 मिनट तक ऐसा करने से आपको सूजन और खुलजी से आराम मिलेगा।
बार-बार करें सफाई
आंखों की सिंकाई करने के अलावा आप अपनी पलकों की बार-बार सफाई करें। आप चाहें तो इस दौरान बेबी शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों के पलकों की सफाई के लिए आप आंखों पर छींटे भी मार सकते हैं। यदि आपकी आंख के आसपास या आपकी पलकों में कोई स्राव या पपड़ी है, तो आंखों की सफाई के लिए नमक के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आलू का इस्तेमाल
पलकों पर सूजन से राहत पाने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को दो हिस्सों में काट लें। अब अपनी आंखों को बंद करके इसे अपनी पलकों पर रखें। ध्यान रखें कि इससे आपके पलकों की सूजन कवर हो। करीब 15 से 20 मिनट आलू के स्लाइस को सूजन पर रखे रहें। इससे पलकों की सूजन को दूर करने में काफी लाभ मिलेगा।
विटमिन ई ऑयल
पलकों की सूजन को दूर करने के लिए विटामिन ई भी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें। अब इसमें विटमिनट ई ऑयल की कुछ बूंदे डाल लें। इसके बाद इस पानी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद रुई की मदद से इसे अपनी पलकों पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक इसे पलकों पर लगा कर रखें। इससे सूजन से काफी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - आंखों के अंदरुनी हिस्से में खुजली होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
पलकों पर सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर किसी गंभीर कारण से आपके आंखों की पलकों पर सूजन की परेशानी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समस्या से तुरंत से तुरंत राहत पाया जा सके। वहीं, गंभीर परेशानी से बचाव किया जा सके।