आइब्रो सिर्फ महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती नहीं बढ़ाता। यह पूरुषों को भी बहुत ही स्मार्ट और हैंडसम बनाता है। इसलिए इसकी देखभाल बहुत जरूरी होता है। अगर आपको लगता है कि आपकी आइब्रो सही नहीं हैं या आपके चेहरे के मुताबिक उसमें कुछ बदलाव की जरूरत है तो जरूर करना चाहिए। इससे आपका लुक बेहतर होगा। कुछ लोग आइब्रो को सही सही कराने के लिए कई तरह की गलतियां करते हैं, जिससे चेहरा और ज्यादा भद्दा लगने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी भौहों की अच्छी तरह से देखभाल कर सकते हैं।
रेजर के प्रयोग से बचें
देखा जाए तो आइब्रो में रेजर का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। इसका परिणाम काफी बुरा हो सकता है। जब आप रेजर के जरिए अपने आइब्रो के बाल हटाएंगे तो उस जगह और भी ज्यादा बाल उग आएंगे। साथ ही यह डाढ़ी की तरह मोटे भी हो जाएंगे। यह भी संभव है कि बाल अलग-अलग दिशा में उगने लगे, जिससे न सिर्फ आपका लुक प्रभावित होगा, बल्कि रेजर बंप्स भी निकल आएंगे।
टॉप स्टोरीज़
जल्दबाजी नही
अगर आप आईब्रो सेट करने में जल्दबाजी दिखाएंगे तो हो सकता है आप बहुत ज्यादा बाल हटा दें। इसलिए पूरा समय लें और एक समय में सिर्फ एक ही बाल हटाएं। अगर आप इस प्रक्रिया में जल्दबाजी दिखाएंगे तो जरूरत से ज्यादा बाल हटा देंगे। आपने बाल एक बार हटा दिया, मतलब हटा दिया। इसलिए अगर आप ठीक-ठाक आइब्रो चाहते हैं, तो जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं। इससे आप शर्मिदगी से भी बचेंगे।
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल को रातों-रात दूर करेगा ये जादुई नुस्खा, जानने के बाद कहेंगे 'शुक्रिया'
लंबे बालों को न छेड़ें
लंबे बालों को तोड़ना जरूरी नहीं होता। बालों का घनापन कम करने के लिए सिर्फ हल्की ट्रिम की जरूरत होती है। आइब्रो में ऊपर की दिशा में कंघी करें, जिससे आप लंबे बालों की पहचान कर सकें। एक छोटा सा कंघी लें या आइब्रो को ऊपर की दिशा में रगड़ें, जिससे सारे बाल एक ही दिशा में आ जाएं। अब आप इसे ट्रिम करने के लिए छोटी कैंची का प्रयोग करें।
जरूरी टूल्स खरीदें
ट्विजर और वैक्स अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए। सस्ते उत्पाद से आपको रिजल्ट भी खराब मिलेगा। साथ ही बाल भी ज्यादा उगने लगेंगे। इसलिए जरूरी है कि आइब्रो के अच्छे रखरखाव के लिए अच्छे टूल्स खरीदे जाएं।
इसे भी पढ़ें: त्वचा की खूबसूरती के लिए अपनाएं कार्बोक्सी थैरेपी, जानें क्या है ये
यूनिब्रो हटाएं
यूनिब्रो न ही कभी फैशन में था और न ही कभी फैशन में आएगा। ये बिल्कुल भी ध्यान आकर्षित नहीं करता है। इसलिए अगर आप के नाक के ऊपर बाल हैं, तो सैलून में जाकर इसे जरूर हटा लें। महिलाएं भी सिंगल आइब्रो वाले पुरुषों को ही पसंद करती हैं। अगर आप घर पर बाल हटाना चाहते हैं, तो शेविंग के बजाय ट्विजिंग या वैक्सिंग करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Grooming In Hindi