अगर आपके गले के नीचे चर्बी जमा हो गई है या आपको महसूस होता है कि यह हिस्सा काफी मोटा है और आपके पूरे लुक को ही खराब कर रहा है तो आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर और कुछ एक्सरसाइज के साथ इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जरूरी नहीं है कि यह अधिक वजन होने पर ही हो। पतले लोगों में भी थुलथुली गर्दन की समस्या हो सकती है। ऐसी बहुत सी गर्दन की एक्सरसाइज हैं जो आपको नेक फैट से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकती हैं। लेकिन आपको अपने पूरे शरीर को एक्टिव रखना होगा। क्योंकि अगर आप केवल एक हिस्से को ध्यान में रख कर ही एक्सरसाइज करेंगे तो वह फैट कम कर पाना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन अगर आप पूरे शरीर को ही एक्टिव रखेंगे तो आपको काफी सफलता मिल सकती है।
1. नेक पुश स्माइल (Neck Push Smile)
- सबसे पहले एक कुर्सी पर आराम से बैठ जाइए।
- आपकी कमर को सहारा प्रदान करने के लिए एक तकिया भी ले लें।
- सीधे बैठ जाएं।
- अब अपनी ठुड्डी पर अपनी उंगली रख लें।
- अब अपनी ठुड्डी को बाहर की ओर आने में मदद करें।
- फिर अपनी ठुड्डी को हाथ की मदद से दबाएं और अपने होंठों को खोल कर स्माइल करें।
- इसी अवस्था में लगभग तीन सैकंड तक रहें और इसे एक दिन में 15 बार करें। फायदा जरूर मिलेगा।
2. प्राकृतिक फेस लिफ्ट मसाज (Natural Face Lift Massage)
- इसमें भी पहले आपको एक कुर्सी पर आराम से बैठ जाना है।
- अब आपको एक फेस मिस्ट लेना है और इसमें दो तीन बूंद फेस ऑयल की मिक्स कर लें।
- अब इसे अपने हाथ पर रख कर अच्छे से मसल लें।
- अपनी निचली ठुड्ढी पर अपना अंगूठा रखें।
- अपनी पहली उंगली को घुमाएं और मुंह के पास लेकर आएं।
- अब ध्यान से दबाव डालें और अपने हाथों को कानों की ओर लेकर जाएं।
- एक क्षण के लिए रुक जाएं।
- अब फिर से इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
- इसे एक दिन में 20 बार दोहराएं।
3. एक्सरसाइज किस फेस (Exercise Kisses Face)
- सबसे पहले बैठ जाएं।
- अपनी हथेली को अपनी छाती पर रखें, ठीक कॉलर बोन के नीचे।
- अब अपनी गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं और छत की ओर देखें।
- अपने मुंह को खोल कर ओ बनाएं।
- अब अपने मुंह को बंद कर लें और ऐसे कोशिश करें कि आप छत को किस कर रही है।
- अपना सिर नीचे लाने के बाद एक बार फिर ऐसे ही 5 बार करें।
- दाएं ओर देख कर भी अपनी गर्दन एक्सटेंड करने की कोशिश करें।
4. पर्स्ड लिप नेक स्ट्रेच (Pursed Neck & Lip Stretch)
- इस एक्सरसाइज के दौरान चाहे तो आप आरामदायक हो कर बैठ जाएं या फिर खड़ी हो जाएं।
- इसके बाद ऊपर छत की तरफ देखें।
- अपने होंठों को बाहर निकालें और यही कोशिश करें कि मानो आप छत पर किस कर रही हो।
- अब इस अवस्था को 10 सेकंड तक ऐसे ही रखें।
- इसे एक्सरसाइज को दिन में दो बार करें और एक बार करते समय 10 बार दोहराएं।
5. एक्सटेंड नेक फेस योग (Extended Neck Yoga)
- किसी मैट या फिर कुर्सी पर बैठ जाइए।
- अब ऊपर छत की ओर देख लें।
- अब अपने मुंह को एक बार पूरा खोलें और फिर बंद कर लें।
- ऐसे ही एक समय में 15 बार मुंह को खोलें और बंद करें।
- इस एक्सरसाइज को एक दिन में दो बार दोहराएं।
6. कुल्ले करना (Gargil Exercise)
- एक मैट पर अपने पैर मोड़ कर बैठ जाएं ताकि अपनी हील आपके हिप्स को छू रही हो।
- ऐसे दिखाएं कि आपके मुंह में पानी भरा है और आप एक गाल की साइड से कुल्ला कर रही हैं।
- एक साइड का मुंह पानी से भरा हुआ लगना चाहिए। अब ऐसे ही दूसरी साइड भी करें।
- इसे रोजाना दो बार करें और एक समय में 20 बार करें।
याद रखें कि चाहे आपकी ठुड्डी के नीचे फैट है या नहीं आप फिर भी खूबसूरत और स्मार्ट हैं और आपको फैट के कारण अपना आत्मविश्वास कम नहीं करना है।