जानलेवा हो सकता है अंडे और रेड मीट का अधिक सेवन

एक नए अध्‍ययन के अनुसार, पशु स्रोतों से प्राप्‍त प्रोटीन जैसे संसाधित और अनसंसाधित रेड मीट और अंडे का अधिक सेवन से समय से पहले मौत का खतरा बढ़़ सकता है। खासकर अनियंत्रित जीवनशैली वाले लोगों में यह खतरा अत्यधिक रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानलेवा हो सकता है अंडे और रेड मीट का अधिक सेवन


रेड मीट और अंडे खाने के शौकीन लोगों के लिए यह खबर बुरी हो सकती है। जी हां एक ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जानवरों से प्राप्त प्रोटीन का ज्यादा सेवन करना जानलेवा साबित हो सकता है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के अनुसार, जानवरों से प्राप्त प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से समय से पहले मौत का खतरा बढ़़ सकता है। खासकर अनियंत्रित जीवनशैली वाले लोगों में यह खतरा तो बहुत अधिक रहता है।
red meat

जबकि दूसरी तरफ, वनस्पति से प्राप्त प्रोटीन के स्रोतों जैसे ब्रेड, अनाज, पास्ता, फली, अखरोट आदि का सेवन करने से मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। रेड मीट और अंडे के अलावा दुग्ध उत्पाद का सेवन करना भी खतरनाक है। विशेषज्ञों ने बताया कि शराब और धूमपान का सेवन और शारीरिक निष्क्रियता वालों की स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है। मालूम हो कि दुनियाभर में रेड मीट और अंडों के सेवन में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।


निष्कर्ष बताते हैं कि लोगों को पशु प्रोटीन की तुलना में संयंत्र प्रोटीन खाने पर विचार करना चाहिए, लेकिन अगर वह पशु प्रोटीन स्रोतों का चयन करते हैं तो उनके लिए रेड मीट की तुलना में मछली और चिकन बेहतर विकल्प हैं। यह अध्‍ययन, जर्नल जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है।

Image Source : Getty

Read More Health News in Hindi

Read Next

फैट नहीं बल्कि मांस-प्रोटीन है मोटापे का असली कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version