पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का ट्रायल होने वाला है शुरू, जानें कैसे करेगी ये दवा काम

मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियों को तैयार किया है जिसका ट्रायल जल्द ही शुरू होने वाला है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का ट्रायल होने वाला है शुरू, जानें कैसे करेगी ये दवा काम

अनचाहे गर्भ के कारण आज के समय में लोगों को बहुत समस्याएं होती हैं। महिलाएं गर्भ निरोध के लिए तमाम तरह के पिल्स या दवाओं का इस्तेमाल कर सकती हैं। पुरुषों के लिए भी अब गर्भ निरोधक गोलियां (Male Birth Control Pills) आने वाली हैं जिसका इस्तेमाल आप महिलाओं की तरह गर्भ निरोध के लिए कर सकते हैं। मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा गर्भ निरोधक गोलियों का ट्रायल किया जा रहा है जो बहुत अधिक प्रभावी हो सकता है। इन गोलियों का परीक्षण चूहों पर किया गया है जिसका रिजल्ट 99 प्रतिशत प्रभावी रहा है। इस गोली का सेवन करने से आपकी प्रजनन क्षमता पर असर नही डालता है और गर्भ निरोध के लिए काफी प्रभावी हो सकता है।

पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां (Male Contraceptive Pills)

Male-Birth-Control-Pills

फिलहाल पुरुषों के लिए तैयार की गयी गर्भनिरोधक गोलियों का ट्रायल अभी तक चूहों पर ही किया गया है। अब इसका क्लिनिकल ट्रायल पुरुषों पर भी किया जायेगा। हालांकि इससे पहले भी पुरुषों के लिए कई तरह की गर्भनिरोधक गोलियों को तैयार किया गया है लेकिन मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा बनाई गयी गर्भनिरोधक गोली चूहों में शुक्राणुओं की संख्या को कम करने और अनचाहे गर्भ को रोकने में 99 प्रतिशत प्रभावी साबित हुई है। यह गोली दूसरी अन्य दवाओं से अलग है और ये शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव को प्रेरित करने के बजाय विटामिन ए के साथ काम करता है। विटामिन ए प्रजनन क्षमता के लिए बहुत जरूरी माना जाता है और इसके प्रभाव को सीमित करने से शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आती है। इस गोली का पहले चरण का क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है और ह्यूमन ट्रायल शुरू होने वाला है।

इसे भी पढ़ें : ज्यादातर पुरुष क्यों नहीं अपनाते गर्भनिरोधक उपाय? जानें पुरुषों के लिए कौन सा गर्भनिरोधक उपाय है उपलब्ध

पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियों के फायदे (Male Contraceptive Pills Benefits) 

मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा बनाई गयी गर्भनिरोधक गोली का ट्रायल अगर पूरी तरह से सफल होता है तो यह पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी तक के ट्रायल में सामने आये परिणाम के मुताबिक ये गोलियां पुरुषों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ये गोलियां शरीर में मौजूद स्पर्म में विटामिन ए के संपर्क को कम करने का काम करती हैं और इसकी वजह से प्रेगनेंसी को कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। अभी तक सिर्फ महिलाएं ही अनचाहे गर्भ से बचने के लिए गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती थीं लेकिन अब पुरुषों के लिए भी ये गोलियां ट्रायल के बाद मौजूद होंगी।

पुरुषों में अभी तक गर्भ निरोध के रूप में नसबंदी का प्रयोग होता था। पुरूष नसबंदी कॉन्‍ट्रासेप्‍शन का सबसे सेफ ऑप्‍शन माना जाता है पर इसके बाद भी लोग इसे अपनाने से झ‍िझकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य नजर‍िए पर बात करने से पहले इसके सामाज‍िक नजर‍िए को भी समझना जरूरी है। कई पुरूषों को लगता है क‍ि गर्भन‍िरोधक साधनों को अपनाना केवल मह‍िलाओं का काम है जबक‍ि ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री ने भी पुरूष नसबंदी को इस साल बढ़ावा देने की बात कही है ज‍िसे ध्‍यान में रखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग भी पुरूष नसबंदी को बढ़ावा दे रहे हैं। अब ऐसे समय में अगर मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा बनाई गयी गर्भनिरोधक गोली का ट्रायल सफल होता है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

दिल्ली फिर बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, जानें वायु प्रदूषण कैसे कम कर रहा है लोगों का जीवन काल

Disclaimer