एस्ट्रोजन, एक हार्मोन है जो आमतौर पर महिला और पुरुष दोनों में पाया जाता है। ये हार्मोन खासतौर से महिलाओं के प्रजनन और यौन विकास के लिए आवश्यक होते हैं। शरीर में होने वाले कुछ बदलाव जैसे स्तनों का विकास, बगल और जननांग एरिया में बालों की वृद्धि और पीरियड्स की शुरूआत में एस्ट्रोजन हार्मोन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह हार्मोनगर्भधारण के लिए भी जरूरी है। इसके अतिरिक्त भी एस्ट्रोजन हार्मोन के कई कार्य हैं। एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के चलते महिलाओं में कई लक्षण दिखाई देते हैं। ब्रेस्ट का सही तरह से विकास न होना भी एस्ट्रोजन की कमी के संकेत हो सकते हैं। यहां हम आपको एस्ट्रोजन से भरपूर कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से हार्मोन की कमी प्राकृतिक रूप से दूर की जा सकती है।
स्तनों के विकास के लिए एस्ट्रोजन से भरपूर खाद्य: Estrogen Rich Foods For Breast Growth
1. सोया
एक कप सोया 24 मिलीग्राम आइसोफ्लेवोंस होते हैं जो ब्रेस्ट की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। रोजाना की डाइट में सोया शामिल करने से निश्चित रूप से स्तनों के विकास में मदद मिलेगी। इसे आप नाश्ते के रूप में ले सकती हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन बॉडी बिल्डिंग के लिए मददगार है।
2. टोफू
टोफू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। यह भी सोया से निर्मित किया जाता है। 3 आउंस टोफू में 20 ग्राम आइसोफ्लेवोंस पाया जाता है, जो स्तनों के विकास में सहायक हो सकते हैं। टोफू को आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर सेवन कर सकती हैं। यह मसल्स बिल्डिंग में भी मदद करता है।
3. तिल
तिल एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ में से एक है, इसमें कई तरह के प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइट्रेड और बी काम्प्लेक्स तत्व मौजूद होते हैं। सिर्फ एक आउंस तिल के बीज आपको 11.2 मिलीग्राम फाइटोएस्ट्रोजन मिलता है, जो ब्रेस्ट की ग्रोथ में फायदेमंद होता है।
4. फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्स सीड्स फाइबर से युक्त होते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाते हैं। 100 ग्राम फ्लैक्स सीड्स में 380 मिलीग्राम फाइटो एस्ट्रोजन प्राप्त होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में एस्ट्रोजन के असंतुलन को ठीक करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में आपको परेशान कर सकते है शरीर में होने वाले ये 3 बदलाव, जानें क्या हैं ये
5. लहसुन
लहसुन एक औषधि है, जिसमें कैंसर रोधी तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। 100 ग्राम लहुसन में 603.3 ग्राम फाइटो एस्ट्रोजन होता है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन के असंतुलन को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से स्तनों के विकास में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में दाग-धब्बे के डर को दूर करने के लिए सैनिटरी पैड नहीं, ट्राई करें ये 5 मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट
6. ब्लैक बीन्स
यह एक प्रकार की फली होती है, जिसका सेवन भोजन के तौर पर किया जाता है। 100 ग्राम ब्लैक बीन्स में 533 माइक्रोग्राम एस्ट्रोजन मिलता है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन प्राप्त करने के सबसे अच्छा प्राकृतिक स्त्रोत है।
7. अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 का एक बेहतरीन स्त्रोत होता है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी को दूर करने में मदद करता है। नट्स का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इनमें मौजूद पोषक तत्व संपूर्ण शरीर के विकास के लिए बेहतर होता है।
एक्सरसाइज जरूर करें
स्तनों के विकास के लिए न सिर्फ डाइट पर ध्यान देने की आवश्यकता है बल्कि रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। आप रनिंग, पुशअप्स, प्लैंक आदि एक्सरसाइज कर सकती हैं।
Read More Articles On Women Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version