गर्भावस्था के दौरान, महिलाएं अपने शरीर में बड़े बदलाव से गुजरती हैं। ये वक्त हार्मोनल उथल-पुथल से गुजरता है, यानी शरीर आंतरिक और बाह्य दोनों में बदलता है और यह उनके मूड और तनाव के स्तर को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आप गर्भवती हैं, तो आपने अपनी त्वचा में कुछ बदलाव भी देखे होंगे। बाल और नाखून भी प्रभावित होते हैं, और यह आपको परेशान कर सकता है। लेकिन इनमें से ज्यादातर बदलाव अस्थायी होते हैं और डिलीवरी के बाद चीजें वापस सामान्य हो जाती हैं। स्ट्रेच मार्क्स के अलावा, त्वचा और बालों से संबंधित मुद्दे सभी को परेशान करते हैं। लेकिन कभी-कभी, खासकर अगर आप हार्मोनल गर्भ निरोधकों का उपयोग करते हैं, तो ये समस्याएं भविष्य के गर्भधारण में भी दिख सकती हैं। इसलिए, यह जानना जरूरी है कि ये परिवर्तन क्या हैं ताकि आप इससे निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हों।
प्रेग्नेंसी के दौरान किन 3 बदलावों को समझना मुश्किल होता है
हाइपरपिग्मेंटेशन का दर्द (Mask Of Pregnancy)
एक बहुत ही सामान्य और गर्भावस्था से संबंधित त्वचा की समस्या हाइपरपिग्मेंटेशन है। इस शरीर के अंगों पर त्वचा की टोन में एक कालापन देख सकते हैं। यह आमतौर पर एरोला, जननांगों और शरीर के इनर हिस्सों में उभर सकता है। यह गहरे रंग की त्वचा वाली महिलाओं में अधिक आम है लेकिन यह किसी को भी हो सकता है। कुछ महिलाओं में इसके कारण चेहरा का रंग भी बदल जाता है और दिखने में गहरा हो सकता है। इस स्थिति को मेडिकल सर्किल में मेलास्मा के नाम से जाना जाता है, इसे 'प्रेग्नेंसी का मास्क' भी कहा जाता है।
आप क्या कर सकती हैं:
धूप में बाहर जाने से बचें। अपने चिकित्सक से परामर्श करें और पता करें कि क्या आप सनस्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं। ये आपकी सहायता करेगा। साथ ही अपना चेहरा साफ रखने की कोशिश करें। ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के लिए अपनी उंगलियों से अपने चेहरे को मसाज करें।
आपको गर्भावस्था के बारे में कितनी जानकारी है? तो खेलें ये आसान क्विज:
इसे भी पढ़ें : आपके दूध में फैट की कमी से पोषण से वंचित हो रहा है शिशु? जानें कैसे बढ़ाएं ब्रेस्टमिल्क में फैट
बाल झड़ना या शरीर पर अधिक बालों का उग आना
अगर आप गर्भवती हैं और आपके यहां बाल गंजे होने का पारिवारिक इतिहास है, तो आप कभी-कभी अत्यधिक बालों के झड़ने का अनुभव कर सकती हैं। ये हार्मोनल परिवर्तन के कारण ऐसा होता है। लेकिन फिर, कुछ महिलाओं में इसके ठीक विपरीत होता है। आप देख सकते हैं कि आपके बाल अधिक शानदार होते जा रहे हैं और अन्य समय की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ते हैं। इसका एक नकारात्मक पक्ष यह है कि आप अचानक अपने चेहरे, हाथ, पैर और पीठ पर भी बाल उग सकते हैं। कुछ मामलों में, यह बालों का झड़ना या अतिरिक्त विकास प्रसव के लगभग एक साल बाद तक जारी रह सकता है।
आप क्या कर सकती हैं:
इस दौरान अपने बालों की अतिरिक्त देखभाल करें। आप इस बारे में अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। अपने बालों को धोने के लिए एक अच्छे शैम्पू का उपयोग करें। सप्ताह में एक बार एक सौम्य तेल से अपने बालों की मालिश करें। उन उत्पादों का उपयोग करने से बचें जिनमें रसायन होते हैं। हो सकता है कि यह आपके बच्चे के लिए अच्छा न हो।
इसे भी पढ़ें : Prevent Pregnancy Tips: बर्थ कंट्रोल का कारगर तरीका है ये नया डिवाइस, प्रयोग से पहले जानें इसके साइड-इफेक्ट्स
गंदे नाखून
प्रेग्नेंसी में आपके नाखून के रंग और बनावट में अचानक से बदलाव आ सकता है। आप नाखून के तेजी से बढ़ सकता है और अजीब बदरंग हो सकते हैं। इसका एक कारण आपके बेहतर आहार और प्रसव पूर्व विटामिन का सेवन हो सकता है। लेकिन कुछ अवांछित बदलाव भी हो सकते हैं। आपके नाखून डैमेज और छोटे हो सकते हैं और टूट-फूट लग सकते है। आप नाखूनों पर सफेद धब्बे कू उपस्थिति को भी नोटिस कर सकते हैं, जिसे केराटोसिस के रूप में भी जाना जाता है।
आप क्या कर सकती हैं:
आपको अपने नाखूनों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने के तरीके खोजने की आवश्यकता है। दवाएं और यहां तक कि कोई क्रीम आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकती हैं। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप एक स्वस्थ आहार का पालन करें और अपने भोजन में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। अपने नाखूनों को साफ रखें और छोटा रखें। इस दौरान नेल पॉलिश लगाने से बचें। समय-समय पर नाखूनों में नारियल या लहसुन वाला तेल लगाएं।
Read more articles on Women's in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version