खजूर कार्बोहाइड्रेट का बहुत अच्छा स्रोत है। इसे खाने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है। इसीलिए रमजान के दौरान दिन भर उपवास रखने से पहले खजूर खाया जाता है। खजूर में ढेर सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स वो तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को कम मात्रा में चाहिए होते हैं जैसे कि मिनरल्स और विटामिन्स। अगर आप रोजाना खूजर खाते हैं, तो आपके शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं। हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सूखे खजूर (छुहारा) ज्यादा फायदेमंद हैं या गीले खजूर। आइए आपको बताते हैं इसे खाने का सही तरीका।

खजूर में होते हैं ढेर सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स
दिखने में छोटे खजूर में विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ काफी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। इसके अलावा खजूर फाइबर के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है। खजूर में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और विटामिन सी भी पाया जाता है। ये पोटैशियम से भरपूर लेकिन सोडियम से मुक्त होता है इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों और दिल की बीमारियों में फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें:- आयरन और विटामिन ए का अच्छा स्रोत है हरी मिर्च, रोजाना सेवन से ये 5 समस्याएं होती हैं दूर
सूखा या गीला कौन सा खजूर है फायदेमंद
सूखे खजूर को छुहारा भी कहते हैं। बहुत सारे लोग इस बात को लेकर भ्रम में रहते हैं कि उन्हें सूखा खजूर खाना चाहिए या गीला खजूर। आपको बता दें कि सूखे खजूर में फ्रेश खजूर या कहें गीले खजूर की तुलना में ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। मगर यदि आप वजन नहीं बढ़ने देना चाहते हैं, तो गीले खजूर का सेवन करें। इसका कारण यह है कि सूखे खजूर में फ्रेश या भीगे खजूर की तुलना में ज्यादा कैलोरी होती है। 14 गीले खजूर में 282 कैलोरी पाई जाती हैं जबकि इसी साइज की 4 सूखे खजूर में 277 कैलेारीज होती हैं यानी आपको जितने कैलोरीज 14 गीले खजूर खाकर मिलते हैं, लगभग उतने ही कैलोरीज 4 सूखे खजूर (छुहारा) खाने से मिल जाते हैं।
बहुत पुराने समय से खाया जा रहा है खजूर
खजूर एक ऐसा आहार है जिसे बहुत पुराने समय से इंसान अपने खान-पान में इस्तेमाल कर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इंसान लगभग 4000 साल पहले से खजूर का सेवन कर रहा है। अरब देशों में शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए और सेक्सुअल शक्ति बढ़ाने के लिए खजूर का खूब सेवन किया जाता है। भीगे खजूर, सूखे खजूर के मुकाबले ज्यादा नर्म होते हैं। जबकि सूखे खजूर ऐसे नहीं होते हैं। इसमें कम मोएस्चराइजर होता है। लेकिन सूखे खजूर अगर एयरटाइट डिब्बे में रखे जाए तो इसे आठ माह तक प्रिसर्व किया जा सकता है और अगर फ्रीजर में रखा जाए तो यही सूखे खजूर एक साल तक भी सुरक्षित रह सकते हैं। सूखे खजूर को सूखा रखने के लिए डिहाइड्रेट किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:- शरीर के लिए जरूरी हैं ये 5 'माइक्रोन्यूट्रिएंट्स', जानें कौन से आहार खाना है फायदेमंद
ब्रेकफास्ट में घर पर बनाएं स्वादिष्ट खजूर शेक
खजूर शेक बनाने के लिए आपको एक गिलास दूध और 5-6 खजूर के साथ 3-4 काजू और बादाम लेना है। खजूर का बीज निकालकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लीजिए। इसके बाद सभी सामग्री के साथ एक चम्मच शुगर डालकर मिक्सर में अच्छी तरह मिला लीजिए। खजूर शेक तैयार हो गया। इस शेक को नाश्ते के समय सुबह लेने से शरीर को इसके ज्यादा लाभ मिलेंगे।
रोजाना खजूर के सेवन से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ
- खजूर खाने का सबसे बड़ा लाभ हाई ब्लड प्रेशर वालों को मिल सकता है। ठंड के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को चाहिए कि वो रोजाना नाश्ते में कम से कम 3 खजूर जरुर खाना चाहिए।
- खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है। जो लोग अधिक थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उनमें आयरन की कमी होती है। खजूर में मौजूद आयरन उसे कुछ ही दिनों में पूरा कर देता है।
- खजूर का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट संबंधी कैसी भी दिक्कत हो, उसमें खजूर का सेवन रामबाण इलाज सिद्ध होता है। यह पाचन शक्ति को सही कर भूख बढ़ाता है।
- खजूर बॉडी के कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय आघात जैसा खतरा कम हो जाता है।
- कम सोडियम और ढ़ेर सारे मिनरल्स होने की वजह से, खजूर हमारी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर में मौजूद सेलीनियम, मैगनीज, कॉपर जैसे मिनरल हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi