बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की कसावट कम होने लगती है, जिसके कारण चेहरे की स्किन ढीली पड़ने लगती है। ऐसे में चेहरे पर काफी ज्यादा झुर्रियां नजर आने लगती हैं। चेहरे पर मौजूद झुर्रियों और एजिंग की परेशानी को दूर करने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। इन लोशन और क्रीम से आपकी स्किन को फायदे तो होते हैं, लेकिन कई मामलों में यह आपके लिए नुकसानदेय भी हो सकते हैं। ऐसे में हमें चेहरे की परेशानियों को दूर करने के लिए फेशियल योगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। योगा एक्सपर्ट प्रियंका सिंह बताती हैं कि नियमित रूप से फेशियल योगा करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, इससे आपकी चेहरे के हर एक लेयर को भरपूर रूप से ऑक्सीजन मिल पाता है। साथ ही आपके चेहरे की स्किन अंदर तक डिटॉक्सिफाई हो जाती है, जिससे आपकी हेल्दी और ग्लो कर सकती है।
प्रियंका का कहना है कि फेशियल एक्सरसाइज हो या मसाज दोनों ही चेहरे को हेल्दी, ग्लोइंग और रिंकल्स फ्री करने में आपकी मदद करता है। फेशियल योग को करते समय आपके चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे आपका स्ट्रेस दूर हो सकता है। साथ ही यह आपके चेहरे से एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी मददगार हो सकता है। फेशियल योगा के लिए आपको ज्यादा वक्त देने की जरूरत नहीं है, बस 10 से 15 मिनट का टाइम आपके लिए काफी हो सकता है। इन 15 मिनट में आपको चेहरे पर बहुत ही जल्द फर्क दिख सकता है। वहीं, अगर आपके पास थोड़ा सा भी वक्त नहीं है, तो आपको अपने काम से एक्स्ट्रा वक्त निकालने की जरूरत नहीं है। आप अपने काम के साथ भी इन फेशियल योगा कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फेशियल योगा के टिप्स देने जा रहे हैं, जिसे आप कहीं भी और कभी भी आसानी से कर सकते हैं।
हिंदी-इंग्लिश के कुछ अल्फाबेट्स को बोलकर भी किया जा सकता है फेशियल योगा
प्रियंका सिंह का कहना है कि हमारे चेहरे पर कुल 43 मसल्स मौजूद होते हैं। इन सभी को एक साथ टोन करने के लिए फेशियल योगा या एक्सरसाइज़ बहुत फायदेमंद हो सकती है, इन फेशियल योगा में कुछ अल्फाबेट्स (अक्षर) भी शामिल हैं, जिसे आप कभी भी और किसी भी वक्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - हिप्स की चर्बी काे कम करने के लिए रोज करें ये 3 याेगासन
यह अल्फाबेट्स चेहरे की मसल्स को टोन करने के साथ एक्स्ट्रा फैट को भी कम करने में मददगार होता है। इन अल्फाबेट्स को बोलते वक्त चेहरे के मसल्स में खिंचाव उत्पन्न होता है। जिससे चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। चेहरे की स्किन को पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे- फाइन लाइन्स और रिंकल्स की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही इससे कोलेजन प्रोडक्शन भी बढ़ता है, जिससे आप यंग और खूबसूरत नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे अल्फाबेट्स के बारे में-
टॉप स्टोरीज़
आ ऊ
प्रियंका का कहना है कि हिन्दी के आ और ऊ को रोजाना 15 से 20 बार एक साथ दोहराएं। इससे आपके चिन और आई एरिया के रिंकल्स कम हो सकते हैं।
ई ऊ
ई और ऊ से भी चेहरे के मसल्ड को टोंड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस दौरान ई को बोलते वक्त आपको दांतों को पीसते हुए ई नहीं बोलना है, बल्कि ई बोलते वक्त हल्का मुस्कुराने की कोशिश करें। वहीं, ऊ बोलते वक्त पाउट शेप रखें। इससे गालों की मसल्स टोन्ड हो सकती है।
O,E,X
इंग्लिश के इन 3 अल्फाबेट् को आप बार-बार बोलकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इस फेशियल एक्सरसाइझ को करते वक्त आपको हर एक अक्षर ‘O’, ‘E’ और ‘X’ को लगातार 5 मिनट तक बार बार बोलना है।
इसे भी पढ़ें -हल्दी से बना फेशियल टोनर लगाने से आएगा चेहरे पर निखार और दूर होंगे दाग-धब्बे, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका
जब आप बार-बार इन अक्षरों को बोलने हैं, तो आपकी जॉ लाइन, गर्दन, गाल के मसल्स में खिंचाव और तनाव उत्पन्न होता है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ सकता है। साथ ही चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा फैट खत्म होंगे।
इन फेशियल योगा को शुरुआत में आप कम करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं। कुछ ही महीनों में आपको अपने चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा। इससे आपके चेहरे से फाइन लाइन्स, एजिंग के लक्षण काफी जल्द कम हो सकते हैं।