बालों पर अंडा और एलोवेरा लगाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Egg and Aloe Vera Benefits: बालों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप अंडा और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, लगाने का तरीका 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर अंडा और एलोवेरा लगाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका


Egg and Aloe Vera Benefits for Hair in Hindi: अंडा और एलोवेरा दोनों सेहत के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि अंडे में विटामिन ए, ई, बी5 और बी12 पाए जाते हैं। इसके अलावा, अंडा प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है। इसी के साथ, अगर एलोवेरा की बात करें, तो इसमें विटामिन्स, एंजाइम्स, मिनरल्स और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इन्हीं विटामिन्स और मिनरल्स की वजह से अंडा और एलोवेरा दोनों को बालों के लिए अच्छा माना जाता है। वैसे तो अक्सर लोग अंडा और एलोवेरा का बालों पर अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो अंडा और एलोवेरा दोनों को एक साथ भी लगा सकते हैं। जी हां, अंडा और एलोवेरा को एक साथ (Egg and Aloe vera Hair Mask in Hindi) लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं बालों पर अंडा और एलोवेरा लगाने के फायदे (Balo par Anda or Aloe Vera Lagane ke Fayde)- 

बालों पर अंडा और एलोवेरा लगाने के फायदे- Egg and Aloe vera for Hair in Hindi

1. पतले बालों को मजबूत बनाए

अगर आपके बाल कमजोर और पतले हैं, तो बालों पर अंडा और एलोवेरा लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। अंडा और एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। अगर आप बालों पर अंडा और एलोवेरा को एक साथ लगाएंगे, तो इससे बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। 

2. स्कैल्प इंफेक्शन से छुटकारा दिलाए

अंडा और एलोवेरा स्कैल्प इंफेक्शन से भी छुटकारा दिला सकते हैं। दरअसल, अंडे में एंजाइम्स होते हैं, जो स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल को मिटाने में मदद करते हैं। इससे स्कैल्प इंफेक्शन को ठीक किया जा सकता है। साथ ही, स्कैल्प इंफेक्शन को रोकने में भी मदद मिलती है। अंडा और एलोवेरा बालों को सभी तरह के बैक्टीरिया और इंफेक्शन से दूर रखते हैं। अंडा और एलोवेरा स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- बालों पर एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेंगे खूबसूरत-लंबे बाल

beautiful hair

3. रूखे बालों को मुलायम बनाए

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आप अपने बालों पर अंडा और एलोवेरा मास्क लगा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। इसके अलावा, अंडा और एलोवेरा डैमेज बालों से भी छुटकारा दिलाते हैं। अंडा बालों को कंडीशन करते हैं और तेल के उत्पादन को नियंत्रित करते हैं। सप्ताह में 1-2 बार अंडा और एलोवेरा लगाने से बाल मुलायम बन सकते हैं।  

4. बालों की ग्रोथ करे

अंडा और एलोवेरा बालों की ग्रोथ में भी सहायक हो सकते हैं। आपको बता दें कि एलोवेरा में एलोनिन नामक कंपाउंड होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। अंडा और एलोवेरा बालों को झड़ने से रोकते हैं। साथ ही, बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बालों पर अंडा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके

5. बालों से सारा डर्ट निकाले

धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कणों को बालों से निकालना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि धूल-मिट्टी की वजह से बाल डैमेज हो सकते हैं। इसलिए बालों की डीप क्लीनिंग जरूरी होती है। इसके लिए अंडा और एलोवेरा का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। बालों पर एलोवेरा और अंडा लगाने से सारा डर्ट आसानी से निकल सकता है। साथ ही बाल और स्कैल्प साफ हो जाते हैं।  

egg and aloevera for hair

बालों पर अंडा और एलोवेरा कैसे लगाएं?- How to Apply Egg and Aloe vera on Hair in Hindi

अंडा और एलोवेरा बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आप बालों पर सप्ताह में 1-2 बार अंडा और एलोवेरा लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कप एलोवेरा जेल लें। इसमें अंडा और ऑलिव ऑयल डालें। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। अंडे और एलोवेरा में ऑलिव ऑयल मिलाने से हेयर मास्क अधिक लाभकारी बन जाता है। 

Read Next

बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं नींबू का रस, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer