Doctor Verified

1 महीने नहीं खाएंगे मीट-मछली तो क्या होगा? फायदे जान आप भी खाना बंद कर देंगे

नॉनवेज खाना छोड़ने से हमारी सेहत पर कई बदलाव नजर आते हैं। जानें एक महीने तक नॉनवेज छोड़ने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
1 महीने नहीं खाएंगे मीट-मछली तो क्या होगा? फायदे जान आप भी खाना बंद कर देंगे


Is Avoiding Non-veg Good For Health: डाइट ही हमें हेल्दी और फिट रहने में मदद करती है। हम जैसा खाना खाते हैं हमारा शरीर और मन भी उसके मुताबिक होता जाता है। प्रकृति ने हमें पेड़-पौधें सब्जियों और फलों के रूप में पौष्टिक आहार दिए हैं। लेकिन वहीं, कई लोग पशु आहार का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। कुछ लोगों को रोजाना नॉनवेज खाने की आदत होती है। जब वो नॉनवेज खाना छोड़ते हैं, तो उनके शरीर में क्यो बदलाव आते हैं। एक महीने तक मांस- मछली या कुछ भी नॉनवेज न खाना सेहत पर क्या असर डालता है? नॉनवेज खाना बंद करने से क्या होता है? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने हैदराबाद (सिकंदराबाद) से यशोदा हॉस्पिटल्स की डीप्टी चीफ डायटिशियन ऐ स्वेता एमएससी आरडी (A. Swetha, MSC RD, Registered Dietitian, Deputy Chief Dietitian) से बात की।

01 - 2025-07-13T181027.246

एक महीने तक नॉनवेज न खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? What Happens If We Don't Eat Non-veg

डाइजेशन इम्प्रूव होता है- Improve Digestion

लंबे समय तक नॉनवेज न खाने से डाइजेशन इम्प्रूव होता है। नॉनवेज पचने में समय लेता है और इनमें एनिमल हार्मोन भी होते हैं। इसलिए इनके सेवन से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। प्लांट बेस्ड डाइट में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को तेज बनाने में मदद करता है। इससे कब्ज से राहत मिलती है और गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया बैलेंस होते हैं।

वेट कंट्रोल होता है- Helps In Weight Control

नॉनवेज खाना जैसे प्रोसेस्ड मीट में सैचुरेटेड फैट्स और कैलोरी ज्यादा होते हैं। इसलिए नॉनवेज खाने वालों का वजन जल्दी बढ़ जाता है। लेकिन सब्जियों, फलों दालों और अनाज में फाइबर होता है। इनमें फाइबर ज्यादा होता है जिससे काफी देर तक भूख नहीं लगती और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसलिए प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करके आसानी से वजन घटाया जा सकता है। लेकिन इसके साथ ही फिजिकल एक्टिविटी और ओवरऑल कैलोरी इंटेक पर भी ध्यान देना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- न बढ़ेगा मोटापा, न ही कोलेस्ट्रॉल; दादी-नानी द्वारा बताए गए तरीके से खाएं नॉन वेज फूड

बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होती है- Reduced Inflammation

नॉनवेज खासतौर पर प्रोसेस्ड मीट खाने से बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है। इसलिए इनसे परहेज करना जरूरी है। इनके सेवन से बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है। क्रोनिक इंफ्लेमेशन डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियां सभी का कारण बॉडी इंफ्लेमेशन ही होती है। इन खाद्य पदार्थों को छोड़ने से शरीर में सूजन कम होती है। साथ ही, इन बीमारियों का खतरा कम होता है।

कार्डियक हेल्थ इम्प्रूव होती है- Improve Cardiac Health

नॉनवेज खाने से कार्डियक हेल्थ भी इम्प्रूव होती है। नॉनवेज फूड सोर्स में कोलेस्ट्रॉल और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। ये बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। लेकिन अगर आप एक महीने तक नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो इससे कार्डियक हेल्थ इम्प्रूव होती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल नैचुरली कम होने लगता है।

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में नॉनवेज खाना छोड़ दिया है? ये शाकाहारी प्रोटीन आपके लिए हैं बेस्ट

कंट्रोल में खाना फायदेमंद है

  • नॉनवेज खाने से शरीर को क्या फायदा होता है? अगर आप रोजाना या बहुत ज्यादा नॉनवेज खाते हैं, ये तभी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होगा। लेकिन अगर आप डाइट को बैलेंस्ड रखते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं होगा। मीट खाने से शरीर को आयरन, विटामिन बी 12 और प्रोटीन मिलता है।
  • अगर इनके साथ आप हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, नट्स और सीड्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको एनीमिया, थकान और मसल्स लॉस हो सकता है।
  • एक महीने तक नॉनवेज न खाना उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें डिस्लिपिडेमिया (हाई लिपिड) हाइपरयूरिसीमिया (हाई यूरिक एसिड) कुछ और गुर्दे की शिथिलता जैसी समस्याओं हो।

निष्कर्ष

एक महीने तक नॉनवेज छोड़ने से डाइजेशन इम्प्रूव होता है। इससे वेट मैनेज करने में मदद मिलती है. नॉनवेज छोड़ने से बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होती है और हार्ट हेल्थ इम्प्रूव होती है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

प्रेग्नेंसी में कुलेखरा साग खा सकते हैं या नहीं, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS