सर्दियों में मूंगफली अधिकतर लोग खाते हैं। धूप में बैठकर मूंगफली का आनंद लेना सभी को पसंद है। यह काफी स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। स्किन से लेकर बालों और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। मूंगफली में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। काले नमक के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। काफी स्वादिष्ट होने के कारण आपको पता भी नहीं चल पाता कि आपने कितनी मूंगफलियां खा ली हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अधिक मूंगफली का सेवन करने से सेहत को कुछ नुकसान भी होते हैं।
एलर्जी की होती है शिकायत
अधिक मूंगफली के सेवन से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों को मूंगफली सूट नहीं करते हैं, ऐसे में उन्हें एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप पहली बार मूंगफली खा रहे हैं, तो कुछ दाने खाकर देखिए। अगर आपको किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं हो रहा है, तो आप मूंगफली खाएं। अगर आपको मूंगफली खाने के बाद सांस लेने में परेशानी, लाल दाने जैसी शिकायत हो रही है, तो बिल्कुल भी मूंगफली ना खाएं। अस्थमा के रोगियों को अधिक मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे अस्थमा के अटैक का खतरा बढ़ता है। वहीं थायरॉइड से ग्रसित व्यक्ति को डॉक्टर्स की सलाह लेकर ही मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
स्किन को पहुंच सकता है नुकसान
अगर आपकी स्किन सेंशेटिव है, तो अधिक मूंगफली ना खाएं। इससे आपको खुजली और रैशेज की शिकायत हो सकती है। अधिक संवेदनशील स्किन वालों के लिए मूंगफली खाना नुकसानदेय हो सकता है। इससे चेहरे और गले में सूजन की शिकायत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटिक नाश्ते में 3 तरीकों से खाएंगे मूंगफली तो नुकसान की जगह पहुंचाएगी फायदा! पढ़ें क्यों नहीं बढ़ती शुगर
पेट में गैस की समस्या
अगर आप सर्दियों में जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाते हैं, तो आपको गैस की शिकायत हो सकती है। एसिडिटी की परेशानी होने पर सीने में जलन, पेट में परेशानी और कई अन्य समस्याएं आपको हो सकती हैं। इसलिए अगर मूंगफली खाएं, तो एक लिमिट में ही इसका सेवन करें।
लिवर पर पड़ता है असर
अधिक मूंगफली के सेवन से लिवर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा मूंगफली खाने से लिवर में अफलेटोक्सिन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। यह एक कार्सिनोजन है, जो लिवर से जुड़ी परेशानियों को बढ़ाता है।
पेट खराब होने की संभावना
मूंगफली की तासीर काफी ज्यादा गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन किया जाता है। गर्मी में अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट को काफी ज्यादा गर्म करता है। इससे आपका दस्त और उल्टी की शिकायत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Healthy Diet: बादाम, अखरोट और मूंगफली में से कौन है सबसे ज्यादा हेल्दी, जानिए इनके फायदे और पोषक तत्व
ओमेगा-6 फैटी एसिड
मूंगफली में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह आपके शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन यह शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा को काफी कम कर देता है। शरीर के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड भी जरूरी होता है। ऐसे में आपको दिल से जुड़ी समस्या और इंफ्लेमेशन हो सकती है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi