दिल की बीमारियों को दूर कर इम्यूनिटी बढ़ाता है ये फल, गर्मी में रोज करें सेवन

खरबूजे में ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। आइये आपको बताते हैं खरबूजा खाने से शरीर को कौन कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल की बीमारियों को दूर कर इम्यूनिटी बढ़ाता है ये फल, गर्मी में रोज करें सेवन


गर्मी के मौसम में शरीर और दिमाग की ठंडक के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ मौसमी फलों के सेवन से भी इस मौसम में शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। आम, तरबूज, खरबूजा, बेल आदि इस मौसम के प्रमुख फल हैं। खरबूजा मीठा और स्वादिष्ट होता है इसलिए हर उम्र के लोग इसे खूब पसंद करते हैं। खरबूजे में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है इसलिए गर्मी के मौसम में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और डिहाइड्रेशन से बचाव रहता है। इसके अलावा खरबूजे में ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। आइये आपको बताते हैं खरबूजा खाने से शरीर को कौन कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

घटाता है वजन

खरबूजा में बहुत कम फैट होता है इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। इसमें मौजूद शुगर आसानी से टूट जाते हैं इसलिए ये शरीर को एनर्जी देते हैं मगर वजन नहीं बढ़ाते हैं। साथ ही शुगर में ज्यादातर वजन इसमें मौजूद पानी का होता है इसलिए इसे खाने से पेट भरा हुआ लगता है मगर भारीपन नहीं लगता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी खूब होती है इसलिए ये वजन घटाने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें:- एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स से भरा नारियल पानी है गर्मियों में वरदान, दूर होंगी ये 5 बीमारियां

डायबिटीज

खरबूजा में मौजूद कई एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। खरबूजा सुपाच्य होता है और इसमें पानी की मात्रा भी खूब होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजो को इसे खाने से नुकसान नहीं होता है। खरबूजा में मौजूद तत्व ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करते हैं इसलिए आपका डायबिटीज कंट्रोल रहता है। खरबूजे में मौजूद शुगर आसानी से टूट जाता है।

बढ़ती है आंखों की रोशनी

खरबूजा आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद फल है इसलिए गर्मियों में इसका भरपूर सेवन कीजिए। खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा काफी होती है इसलिए ये आंखों की रोशनी बढ़ाता है। ये विटामिन्स आंखों की रेटीना की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं जिससे आंखें लंबे समय तक ठीक तरह से काम कर पाती हैं।

इसे भी पढ़ें:- रोजाना बस एक कप कॉफी आपको इन 6 गंभीर बीमारियों से बचाएगी

दिल की बीमारियों से बचाव

खरबूजा खाने से दिल की बीमारियों से भी बचाव रहता है। खरबूजे में एडिनोसिन होता है, जो शरीर में खून को पतला करता है। इससे रक्त के जमने या गाढ़ा होने का खतरा नहीं होता है और रक्त का प्रवाह ठीक बना रहता है। खरबूजे में मौजूद पोटैशियम दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक आदि से बचाता है। इसलिए खरबूजे का सेवन आपके दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

त्वचा, हड्डी और मांसपेशियों के लिए

खरबूजे में ढेर सारे तत्व मौजूद हैं इसलिए ये शरीर के लगभग सभी हिस्सों के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। इससे त्वचा पर उम्र का प्रभाव धीरे होता है और स्किन लंबे समय तक ग्लो करती रहती है। विटामिन सी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि कोलॉजन बनाने में मदद करता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

टीनएज की डाइट में जरूर होने चाहिए ये 5 फूड, तभी बॉडी करेगी ग्रोथ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version