Expert

खाली पेट जामुन खाना है सेहत के लिए नुकसानदायक, एक्सपर्ट से जानें 5 नुकसान

Jamun Side Effects: जामुन का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। जानें- खाली पेट जामुन खाने के 5 नुकसान।  
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट जामुन खाना है सेहत के लिए नुकसानदायक, एक्सपर्ट से जानें 5 नुकसान

मुन खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने में बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। जामुन में शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी और भरपूर मात्रा में विटामिन बी जैसे थायमिन, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, नियासिन, विटामिन बी6 आदि। जिससे यह न सिर्फ शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करती है बल्कि कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है। यहां तक कि डायबिटीज रोगियों के लिए तो जामुन का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है। अक्सर यह देखा जाता है कि बहुत से लोग सुबह खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर गरिमा गोयल की मानें तो ऐसा करना आपको फायदे से अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। इस लेख में हम आपको सुबह खाली पेट जामुन खाने के 5 नुकसान बता रहे हैं।

खाली पेट जामुन खाने के नुकसान (Eating Jamun Empty Stomach Side Effects)

1. पेट खराब हो सकता है

अगर आप खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं, तो यह आपके पाचन को खराब कर सकता है, जिससे पेट में गैस, पेट फूलना, अपच, कब्ज आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप पहले से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में सुबह खाली पेट जामुन का सेवन करने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Jamun Side Effects

इसे भी पढें: सूखे नारियल की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें सूखा नारियल खाने के नुकसान

2. शरीर में दर्द और बुखार हो सकता है

अगर आप सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में जामुन खाते हैं, तो इससे आपको शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही बुखार या एलर्जी की समस्या हो सकती है।

3. छाती और गले में जलन महसूस हो सकती है

खाली पेट जामुन खाने से आपको छाती और गले में जलन की समस्या हो सकती है। जब आप सुबह खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं तो आपके फेफड़ों में बलगम जमा होने लगता है और खांसी उठती है। ऐसे में आप काफी असहज और जलन महसूस करते हैं।

ये भी देखें:

4. ब्लड शुगर कम होता है

जामुन का सेवन हाई ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को कम करने में मदद करती है। लेकिन अगर आम लोग सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो यह शरीर में सामान्य ब्लड शुगर को कम कर सकता है। साथ ही अगर कोई पहले से लो-ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहा है, तो इससे उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इसे भी पढें: इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए नाशपाती का सेवन, सेहत के लिए है नुकसानदाक

5. स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक है

डायटीशियन गरिमा के अनुसार स्तनपान कराने वाली माताओं को सुबह खाली पेट जामुन के सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए। इससे बुखार, शरीर में दर्द, एलर्जी आदि समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप स्वस्थ नहीं हैं तो इससे दूध की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती और बच्चे के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खाली पेट जामुन के सेवन नहीं करना चाहिए।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

क्या काली मिर्च पुरुषों के लिए है फायदेमंद?

Disclaimer